फरीदाबाद : आज शिक्षाविद तथा समाजसेवी और maths with Santosh के चेयरमैन संतोष धल जी ने ओलंपिक विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमान योगेश्वर दत्त जी से मिलकर शिक्षा और क्रीडा के विषय में चर्चा की, संतोष जी ने बताया कि कियोगेश्वर दत्त (जन्म: 2 नवंबर 1982) एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। इन्होंने २०१२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की ६० किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स २०१४ में योगेश्वर दत्त ने ६५ किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।२०१२ में भारत सरकार द्वारा इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न का सम्मान दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि पद्मश्री योगेश्वर दत्त जी के साथ चर्चा सकारात्मक रही, दोनों ने मिलकर रह चर्चा किया कि कैसे हरियाणा क्रीड़ा के क्षेत्र में और आगे बढ़े और साथ ही साथ हरियाणा में कैसे अधिक से अधिक मेडल आएं

