Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हिन्‍दू राष्‍ट्र की स्‍थापना दूर नहीं है, धर्मरक्षा के कार्य में मतभेद भुलाकर हिन्‍दू संगठित हों तो: रमेश शिंदे

हिन्‍दू राष्‍ट्र की स्‍थापना दूर नहीं है, धर्मरक्षा के कार्य में मतभेद भुलाकर हिन्‍दू संगठित हों तो: रमेश शिंदे

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद  : भारत में अल्‍पसंख्‍यकों को मिलनेवाली विशेष प्राथमिकता और छूट के कारण विविध प्रकार का ‘जिहाद’ सिर ऊपर उठा रहा है । हिन्दुओं को अत्‍याचारी इतिहास भूलने हेतु बाध्‍य कर उन्‍हें असहिष्‍णु ठहराया जा रहा है; परंतु इस कुप्रचार की बलि न चढते हुए सत्‍य इतिहास सिखाने के लिए सरकार से आग्रह करना चाहिए । वर्तमान में ‘हलाल सर्टिफिकेट’ नामक एक नई समानांतर अर्थव्‍यवस्‍था निर्माण हो गई है तथा इससे उत्‍पन्‍न धन का उपयोग भारत में अपराध करवाने के लिए किया जाता है । इस लिए ‘हलाल’ का सिक्‍का लगे हुए उत्‍पादन न खरीदें । धर्मरक्षा के कार्य में सर्व मतभेद भुलाकर, संगठित शक्‍ति दिखाने से हिन्‍दू राष्‍ट्र स्‍थापना दूर नहीं है, ऐसा प्रतिपादन हिन्‍दू जनजागृति समिति के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता श्री. रमेश शिंदे ने किया । वे हिन्‍दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित ‘ऑनलाइन’ ‘हिन्‍दू राष्‍ट्र-जागृति सभा’ में बोल रहे थे । सभा के प्रारंभ में शंखनाद किया गया । उसके उपरांत सनातन संस्‍था के सद़्‍गुरु नंदकुमार जाधव ने दीपप्रज्‍वलन किया । हिन्‍दू जनजागृति समिति के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता श्री. रमेश शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के स्‍मारक पर पुष्‍पाहार अर्पण किया । तत्‍पश्‍चात वेदमंत्रपठन हुआ । उसके उपरांत वक्ताओं के जाज्‍वल्‍यपूर्ण भाषण हुए । यह सभा ‘यू ट्यूब लाइव’ और ‘फेसबुक’ के माध्‍यम से 78 हजार से अधिक लोगों ने देखी ।
इस सभा में श्रीराम सेना के अध्‍यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक ने कहा कि,  हिन्‍दू धर्म ने कभी किसी धर्म से घृणा नहीं की है । ईश्‍वर एक है; परंतु उसका स्‍वरूप अलग अलग है, ऐसी सीख हिन्‍दू धर्म देता है । अनेक विदेशियों ने भारत पर आक्रमण कर हिन्दुओं पर अनेक अत्‍याचार किए, उनकी संपत्ति लूटी, देवालय ध्‍वस्‍त किए, हिन्‍दू संस्‍कृति नष्‍ट करने का प्रयास किया । क्‍योंकि हिन्‍दू समाज संगठित नहीं था ।’ ‘हिन्‍दुओ, पुनः ऐसी स्‍थिति न आए, इसके लिए स्‍वयं में  धर्मतेज निर्माण कर देव, देश, और धर्म की रक्षा करें, ऐसा आवाहन भी श्री. मुतालिक ने किया ।
सनातन संस्‍था के सद़्‍गुरु नंदकुमार जाधव इस समय मार्गदर्शन करते हुए बोले, ‘आज देश और धर्म संक्रमण अवस्‍था से गुजर रहा है । कोरोना के काल में पाश्‍चिमात्‍य संस्‍कृति का अंधानुकरण कितना अवैज्ञानिक था, यह दिखाई दिया है और संपूर्ण संसार ने हाथ जोडकर नमस्‍कार करने की अभिवादन की पद्धति स्‍वीकारी है । ऋषिमुनियों द्वारा बताया गया और धर्मग्रंथों का धर्माचरण पिछडा हुआ नहीं है, अपितु प्रत्‍येक कृत्‍य के पीछे वैज्ञानिक कारण है । इसलिए हिन्‍दू संस्‍कृति का वैज्ञानिक दृष्‍टिकोण से अध्‍ययन करें और श्रद्धापूर्वक धर्माचरण करें । धर्माचरण करने से आत्‍मबल निर्माण होता है और हम कठिन परिस्‍थिति का सामना कर पाते हैं ।  इस समय अखिल भारतीय वीरशैव लिंगायत महासंघ के राष्‍ट्रीय कार्याध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता डॉ. विजय जंगम (स्‍वामी) बोले, ‘हिन्दुओं’ में हिन्‍दू धर्म के प्रति जागृति करनी पडती है, यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है । हिन्‍दू धर्म के अनेक पंथ स्‍वयं का धर्म स्‍थापित करने की मांग कर रहे हैं । यह हिन्दुओं में फूट डालने का षड्‍यंत्र है । लिंगायत समाज भी हिन्‍दू धर्म का ही एक भाग है, यह ध्‍यान में रखें । राष्‍ट्र की प्रगति करनी है या उसे विलुप्त करना है, यह हम हिन्दुओं को तय करना है । आइए छत्रपति शिवाजी महाराज की स्‍वराज्‍य स्‍थापना का आदर्श लेकर हिन्‍दू राष्‍ट्र का संकल्‍प करें ।’ इस सभा में धर्मवीरों द्वारा दिखाए गए स्‍वरक्षा के प्रात्‍यक्षिक और बाल साधकों द्वारा किया गया धर्माचरण का आवाहन आकर्षक सिद्ध हुआ । इस समय धर्मशिक्षा विषयक फ्‍लेक्‍स प्रदर्शनी भी दिखाई गई । सभा के अंत में हिन्‍दू राष्‍ट्र -स्‍थापना तथा हिन्दुओं की विविध
faridabadnews faridabadnews24 if the Hindus are united by forgetting the differences in the work of defense: Ramesh Shinde The establishment of a Hindu nation is not far away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.