नई दिल्ली : बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर अपनी एक पुरारी फिल्म को बहुत याद कर रहे हैं. आपको उनकी फिल्म ‘स्पेशल 26’ (Special 26) तो याद होगी, जिसमें उन्होंने एक कॉप का रोल निभाया था. वह इस फिल्म में अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. वह इस फिल्म में कई रोल निभाते नजर आए थे. यह फिल्म 8 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसे नीरज पांडे ने निर्देशित किया था. अनुपम खेर उम्मीद कर रहे हैं कि इस फिल्म का सीक्वल जल्द बनेगा.
वह अपनी इस आकांक्षा को जाहिर करने के लिए सोशल मीडिाय पर आए. उन्होंने फिल्म ‘स्पेशल 26’ (Special 26) की अपनी खास यादों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी सबसे प्रिय फिल्म को रिलीज हुए 8 साल बीत चुके हैं. इस शानदार फिल्म का हिस्सा रहते हुए मैंने बहुत आनंद उठाया था. डायरेक्टर नीरज पांडे ने हम सभी से बेहतरीन काम लिया था. उम्मीद करता हूं वह स्पेशल 26 का दूसरा पार्ट जल्द बनाएंगे!’
यह फिल्म 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, जिम्मी शेरगिल और दिव्या दत्ता ने अहम रोल निभाया था. काम की बात करें तो अनुपम खेर को आखिरी बार फिल्म ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में देखा गया था. उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग पूरी की है.
अनुपम खेर अक्सर अपनी पुरानी यादों को कुरेदते रहते हैं. हाल में उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की थी. यह फोटो 1981 की है, जब उन्होंने मुंबई आने पर अपना पोर्टफोलियो शेयर किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की थी. इस फोटो में अनुपम दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं.
उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘इन फोटोज की अपनी एक कहानी, मैं 3 जून 1981 को मुंबई फिल्मों में काम करने के लिए आया था. मैंने यह पोर्टफोलियो तस्वीर राजश्री फिल्म्स के दफ्तर में 15 जून 1981 को दी थी, ताकि वह मुझे अपनी फिल्मों में कोई रोल दे सकें
