फरीदाबाद : हरियाणा के पूर्व मंत्री गजराज बहादुर नागर की धर्मपत्नी एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर की ताई श्रीमती भगवान देवी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थी और सेक्टर-16ए के मकान नंबर 482 में परिवार सहित रहती थी तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। स्व. भगवान देवी अपने पीछे चार पुत्रों व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोडक़र गई है। उनका अंतिम संस्कार आज सेक्टर-8 स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया, जहां उनके बड़े बेटे राजबहादुर नागर ने उनको मुखाग्रि दी। उनकी अंतिम शव यात्रा में एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, बार एसो. के प्रधान बॉबी रावत, सौताज नागर सहित तिगांव क्षेत्र के कई गांवों के पंच-सरपंचों शहर की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के अनेकों लोगों ने शामिल होकर स्व. भगवान देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से नागर परिवार को यह दुख सहने की असीम शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

