Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें- पूरा मामला, दिल्ली-हरियाणा के 5 लोगों ने दर्ज कराई FIR; Sapna Choudhary पर लगा 6 करोड़ रुपये ठगने का आरोप

जानें- पूरा मामला, दिल्ली-हरियाणा के 5 लोगों ने दर्ज कराई FIR; Sapna Choudhary पर लगा 6 करोड़ रुपये ठगने का आरोप

faridabadnews24By faridabadnews24February 11, 2021No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल, सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  (Delhi Police economic Offences Wing) ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है। यह मामला किसकी शिकायत पर दर्ज किया गया है? इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने मीडिया को नहीं दी है। वहीं, इस FIR के बाद देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सिंगर-डांसर सपना चौधरी को जल्द ही दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

जानिये- पूरा मामला

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों ने सपना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ितों का कहना है कि डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने लाखों रुपये लिए, लेकिन उन्होंने आयोजन में शिरकत नहीं की। कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपये लिए, लेकिन डांस प्रोग्राम नहीं किया। सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वालों में 3 लोग दिल्ली के हैं, जबकि 2 हरियाणा से हैं। बता दें कि इससे पहले 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सपना चौधरी की बकाया राशि को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई थी। सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी का कहना था कि वह पुलिस के पास इसलिए गए थे, क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए इवेंट्स ऑर्गेनाइजर ने 8 लाख रुपये देने की बात की थी, लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रुपये ही दिए।

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पिछले महीने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था। दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ, जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया
  • सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।
  • सपना चौधरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धमाकेदार दस्तक दे चुकी हैं और उन्होंने ‘नानू की जानू’, ‘भांगओवर’ और ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है। इनमें सपना के डांस की  उनके फैन्स ने खूब तारीफ की थी।
  • 24 जनवरी, 2020 को सपना चौधरी और वीर साहू ने कोर्ट मैरिज की थी।
  • वीर साहू पेशे से गायक, संगीतकार, गीतकार और हरियाणवी एक्टर हैं।
  • वीर साहू बब्बू मान के नाम से लोकप्रिय हैं।
  • वर्ष 2016 में आए उनके म्यूजिक वीडियो ‘ठाडी बॉडी’ ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। हालांकि, सपना की तुलना में वीर साहू की लोकप्रियता कम है।
  • सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में जिले में हुआ था। हालांकि, उनकी परवरिश दिल्ली में ही हुई है।
  • सपना का शुरुआती जीवन मुश्किलों भरा था। सपना के पिता निजी कंपनी में काम करते थे। उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
  • बुरे दौरान में सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की थी। इसके बाद धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां तय कीं।
  • घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर बनाया। वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। सपना हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
  • सपना चौधरी के डांस को यूपी, बिहार,राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी पसंद किया जाता है।
5 people of Delhi-Haryana filed FIR; Sapna Choudhary accused of cheating Rs 6 crore faridabadnews faridabadnews24 Learn- The whole case
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.