Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता साफ हो गया, बल्लभगढ़ में

सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता साफ हो गया, बल्लभगढ़ में

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा के बल्लभगढ़ में सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में रिटेल, कमर्शियल और हॉस्पिटेलिटी जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। बस टर्मिनल का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा और यह लगभग 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज विभाग तथा कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान इसकी सैद्धान्तिक स्वीकृति दे दी है। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा शीघ्र ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर की प्राइम लोकेशन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में केवल बसों का ही ठहराव नहीं होगा बल्कि यह विभाग के लिए आय का भी एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगा। उन्होंने कहा कि इसमें एक शानदार मॉल भी बनाया जाएगा जहां आमजन की जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यहां बैंकट हॉल, फूड कोर्ट और कपड़ों के शोरूम भी होंगे। साथ ही, कमर्शियल उद्देश्यों तथा बसों के लिए अलग-अलग रास्तों का प्रावधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस टर्मिनल बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि यह जीटी रोड से ऊंचाई पर हो और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही, यहां पार्किंग का भी समुचित प्रबंध किया जाए ताकि आने वाले समय में वाहनों की पार्किंग में किसी तरह की दिक्कत न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस टर्मिनल के लिए चिन्हित की गई भूमि जल्द से जल्द निशानदेही करवाकर चारदिवारी का निर्माण करवाया जाए।
परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही विभाग के बेड़े में 800 बसें शामिल की जाएंगी। इनमें से 400 बसें मार्च तक आ जाएंगी जबकि बाकी 400 बसें भी जल्द ही खरीद ली जाएंगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भी पूरी तैयारी रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं की जरूरत के हिसाब से बसों का प्रबंध किया जा सके। बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्री शत्रुजीत कपूर, महानिदेशक श्री विरेंद्र सिंह दहिया, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री आर.सी. मिश्रा, कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर श्री संजय महाजन और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के चीफ इंजीनियर श्री डी.आर. भास्कर समेत कई वरिष्ठï अधिकारी मौजूद रहे।
faridabadnews faridabadnews24 in Ballabgarh Paving the way for developing a model bus terminal equipped with all facilities
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.