Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस आयुक्त कार्यालय में शुरू की पुलिस कर्मियों के सेहत की जाँच, स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत

पुलिस आयुक्त कार्यालय में शुरू की पुलिस कर्मियों के सेहत की जाँच, स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद  : एक स्वस्थ पुलिसकर्मी समाज की भलाई अधिक बेहतर तरीके से कर सकता है, इसी मूलमंत्र के चलते फरीदाबाद के सभी पुलिस कर्मियों की निशुल्क जांच के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय सेक्टर 21 सी. में मेट्रो अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत एक हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। जिसका प्रोग्राम हृदय एवं स्वास्थ्य से जुड़े टेस्ट प्रतिदिन फरीदाबाद के प्रत्येक थाना में किए जाएंगे।
डॉ अर्पित जैन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (लाईफ स्टाईल) से  विश्व मे हर साल 4 करोड़ लोगों की मृत्यु हो रही है। इसमें से 1.7 करोड़ लोग हृदय सबंधित रोगों से अपनी जान गवां रहे है। पुलिसकर्मियों कर काम को कुछ शोधकर्ताओं ने विश्व के सबसे तनावपूर्ण पेशों में से एक माना है एवं इन लोगों में हृदय रोगों से मृत्यु एक बड़ा कारण माना गया है। हरियाणा में जुलाई 2016 से जून 2017 तक रोहतक में 450 पुलिस कर्मियों को बेतरतीब से चुना गया। शोधकर्ताओं ने इन 450 पुलिसकर्मियों पर ब्लड प्रेशर का टेस्ट 2 बार किया गया।इन 450 पुलिसकर्मियों में से 164 (36.4%) में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) पाया गया।गौरतलब है कि पुलिस कर्मियों की उम्र, नौकरी में उसका कार्यकाल, ओहदा एवं शिक्षा का उसके उच्च रक्तचाप से सीधा संबंध पाया गया। इस शोध का निष्कर्ष यह रहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन)। हमारे समाज में एक खतरनाक बीमारी के रूप में उभर रही है। इस बीमारी से बचाव के उपाय एवं इसके कारणों की जागरूकता में ही बचाव है।
पद्म विभूषण, पद्म भूषण, एवं डॉ बी सी रॉय अवॉर्डी, डॉ पुरषोत्तम लाल, चेयरमैन मैट्रो अस्पताल समूह ने कहा “मैट्रो अस्पताल पुलिसकर्मियों एवं फरीदाबाद के सामान्य नागरिकों में इन बीमारियों की जागरूकता के लिए वचनबद्ध है। मैट्रो अस्पताल 10 फरवरी से 26 मार्च तक फरीदाबाद के 30 पुलिस थानों में डॉक्टरों की टीम भेज कर पुलिस कर्मियों  की स्वास्थ्य जाँच करेगी। इसमें कर्मियों को ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर रैंडम, बी एम आई, लिपिड प्रोफइल आदि की जाँच निःशुल्क किया जाएगा।“ मैट्रो अस्पताल के चीफ ओपरेटिंग ऑफिसर डॉ मंजिन्द्र भट्टी के अनुसार “यह भी गौरतलब है की अधिकांश लोग उच्च रक्तचाप एवं उच्च ब्लड शुगर को शुरू में बिमारी ना मानते हुए इस पर कोई ध्यान नहीं देते एवं इन बीमारियों का कोई भी लक्षण ना होने के कारण इन का पता देर से लगता है। उच्च रक्तचाप हमारी धमनियों को कम लचीला कर देता है जिसके कारण इन धमनियों में कम मात्रा में ख़ून एवं ऑक्सिजन जा पाता है, एवं इससे हृदय रोग की शुरुआत होती है। इसके अलावा काम ख़ून की मात्रा, छाती में दर्द, हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर का भी कारण होता है। उच्च रक्तचाप के कारण जो ख़ून एवं ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है जिसके कारण लकवा एवं ब्रैन अटैक एवं किडनी फेलियर होने की संभावना काफ़ी बढ़ जाती है। डॉ अर्पित जैन  ने बताया कि “इन सबसे बचाव के लिए अपनी सेहत का  ध्यान रखना, नियमित सैर एवं व्यायाम, सही खान पान, साल में एक बार प्रिवेंटिव स्वास्थ्य जांच पर ध्यान देने से हर बीमारी से बचा जा सकता है।
faridabadnews faridabadnews24 Health check up of police personnel started in Police Commissioner Office under health protection program
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.