देश में आज राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. भारत में हर साल 13 फरवरी को स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. वे हमारे देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं.आज उनकी जयंती मनाई जा रही है.स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया । श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने कहा कि सरोजिनी नायडू स्वतंत्रता आंदोलन की एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ कवियत्री भी थीं. उन्हेें भारत कोकिला के नाम से विश्व भर में जाना जाता है। वे देश की पहली महिला राज्यपाल भी रही. ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और दूसरे कार्यों के लिए सम्मानित करने के लिए उनकी जयंती को देश में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है.उन्होंने कहा कि श्रीमती नायडू ने अपनी लेखनी और विद्वत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई राष्ट्रीय आंदोलनों के नेतृत्व के साथ छोटे-छोटे शहरों में महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया। श्रीमती नायडू के जीवन मूल्य और कविताएं हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी ! इस अवसर पर रमेश चौधरी , इमरान बापोड़िया, मनीष हालुवासिया, दीपक तंवर , पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, ने भी स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

