बॉलीवुड : एक्टर रणबीर कपूर अपने बेहद करीब चाचा राजीव कपूर के निधन से काफी सदमे में हैं। वहीं शनिवार का दिन उनके लिए काफी बुरा रहा। मुंबई पुलिस ने एक्टर की कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि रणबीर की कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को अपने कब्जे में लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की कार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने रणबीर कपूर की कार को पीले रंग के लॉक के साथ बंद कर दिया। कथित तौर पर, रणबीर कपूर की कार सड़क पर एक ‘नो पार्किंग’ जोन में खड़ी थी

