आम आदमी पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। वहीं ये नए दाम सोमवार यानि आज दोपहर 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगे। कीमत बढ़ने के बाद 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 769 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी।
यह फरवरी के महीने में दूसरी बार है जब गैस के दाम बढ़े हैं। इससे पहले चार फरवरी को मेट्रो सिटी में गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ाई गई थी। सिलेंडर की कीमत 694 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई थी। इसके अलावा दिसंबर 2020 में भी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। जबकि एक बार फिर 50 रुपये का बम दिल्ली के लोगों पर फूटा है।
बता दें हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होता हैं। इस बार एक फरवरी को सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस कटौती के बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं। लेकिन घरेलू गैस के दामों में बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि दिल्ली में रविवार को 50 रुपये बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है।
