Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जाम में फंसे वाहन चालक, नीलम रेलवे ओवरब्रिज बंद,

जाम में फंसे वाहन चालक, नीलम रेलवे ओवरब्रिज बंद,

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : मरम्मत कार्य के लिए नीलम-अजरौंदा रेलवे ओवरब्रिज को सोमवार दोपहर पूर्णरूप से बंद कर दिया गया। अब यह ओवरब्रिज कम से कम छह दिन बंद रह सकता है। ओवरब्रिज के बंद होते ही शहर में जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर अजरौंदा मोड़ से बाटा मोड़ तक वाहनों की कतारें लग गई। वहीं ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास और राजीव चौक पर भी जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि पिछले साल 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े नीलम-अजरौंदा पुल के नीचे कबाड़ के ढेर में आग लग गई थी। आग के कारण चार पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब से ओवरब्रिज की एक लेन बंद कर पिलरों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। वाहनों का आवागमन दूसरी लेन से हो रहा था। अब पिलरों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है और बैयरिग डाले जाने का काम शुरू होगा। जिला उपायुक्त व निगमायुक्त यशपाल यादव ने एक सप्ताह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने बताया कि बैयरिग डालने के लिए पुल पर दोनों तरफ का आवागमन बंद करना जरूरी है। प्रयोग करें वैकल्पिक मार्ग

नीलम ओवरब्रिज बंद होने के बाद अब वाहन चालक बाटा रेलवे ओवरब्रिज, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और बड़खल ओवरब्रिज का प्रयोग कर सकते हैं। एनआइटी से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-21 होते हुए बड़खल पुल या ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास से हाईवे तक पहुंच सकते हैं। वे सूरजकुंड मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं। बल्लभगढ़, सेक्टर 12, 15, सेक्टर 7,10 या पलवल की तरफ जाने वाले बाटा पुल या सेक्टर-24 होते हुए सोहना पुल का प्रयोग कर सकते हैं। नीलम पुल से आवागमन बंद होने से बड़ी परेशानी हो रही है। नगर निगम को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करना चाहिए। राजबीर सिंह लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जल्द से जल्द नीलम पुल से आवागमन खोला जाना चाहिए। धीमी गति से मरम्मत कार्य होने के कारण आज ऐसी स्थिति बनी है।  संदीप शर्मा नगर निगम ने घटना वाले दिन से ही देरी की है। पिलर्स मरम्मत काम अगर पहले दिन से तेज गति से चलता, तो जाम से नहीं जूझना पड़ता। संजय कुमार लोगों की परेशानी को देखते हुए हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द काम पूरा हो। संबंधित कार्यकारी अभियंता को इस बाबत आदेश दिए गए हैं कि प्रतिदिन काम की निगरानी रखें। काम पूरा होते ही पुल को दोनों तरफ से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
faridabadnews faridabadnews24 Neelam railway overbridge closed Vehicle driver stuck in jam
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.