Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पानी की समस्या को लेकर पार्षद मनवीर भड़ाना के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त से मिले लोग

पानी की समस्या को लेकर पार्षद मनवीर भड़ाना के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त से मिले लोग

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में पानी की समस्या को दूर करने के लिए मंजूर किए गए ट्यूबवैलो, बूस्टिंग में मोटर लगाने में हो रही देरी को लेकर आज स्थानीय पार्षद मनवीर भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नगर निगम मुख्यालय जाकर निगम अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम के एक्सईएन मनोज ने बताया कि वार्ड में पानी सप्लाई के लिए कार्य किए जाने की मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन पार्षद श्री भड़ाना ने बताया कि अभी तक काम शुरू नहीं हुआ, जिस पर एक्सईएन ने कहा कि काम के लिए एसडीओ नवीन को कहा जा चुका है, अगर उसने काम शुरू नहीं किया तो वह उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करवाएंगे और एक सप्ताह के दौरान उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

इसके उपरांत कालोनी के लोग निगम कमिश्रर कार्यालय के सामने पार्क में बैठे गए और देखते ही देखते वहां से एक्सईएन साहब पीछे के दरवाजे से गायब हो गए। लोग अपनी समस्याओं को लेकर वही रहे, इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त से श्री भड़ाना व लोगों ने मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया। पार्षद मनवीर भड़ाना ने बताया कि उनका वार्ड पहाड़ी एरिये में आता है, जहां पानी की समस्या विकराल बनी हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत उनके वार्ड में पीने के पानी की समस्या के समाधान हेतु वर्क अलाटिड कार्य डबुआ बूस्टिंग से वार्ड से जहां-जहां पानी की समस्या है, वहां तक बिछाई गई मेन लाइन को बूस्टिंग में मोटर लगाकर ठेकेदार ला चुका है, इसका मिलान करके तुरंत चालू करने वारे सीएम विंडो में भी इस कार्य को शीघ्र करने का अधिकारियों द्वारा लिखित जवाब दिया गया। सदन की बैठक में भी वार्ड में पानी की समस्या के समाधान का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया। निगम आयुक्त द्वारा भी इस कार्य को तुरंत प्रभाव से करने के लिखित आदेश है, इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ, जो अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है, इसलिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। निगम संयुक्त आयुक्त ने पार्षद मनवीर भड़ाना व लोगों की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें दो दिनों का समय दें ताकि वह इस पूरे मामले की जानकारी लेकर काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करेंगे और जल्द ही रूके हुए कार्य को शुरू करवाया जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 People meet Joint Commissioner led by Councilor Manveer Bhadana on water problem
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.