फरीदाबाद फरीदाबाद 17 फरवरी। भूपानी गांव के पूर्व सरपंच शेरसिंह भाटी उम्र (86) का आज सुबह निधन हो गया। शेरसिंह भाटी वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल भाटी के पिता थे। वह वर्ष 2000 से 2010 तक भूपानी गांव के सरपंच रहें। उनके व्यक्तित्व ने गांव के प्रत्येक व्यक्ति के दिल में एक अमिट छाप बनायी एवं उनका इतना गहरा प्रभाव था कि उन्हें सभी प्रेम एवं सम्मान देते थे। शेरसिंह जी जैसे व्यक्तितव का जाना राजपूत समाज के साथ साथ पूरे शहर के लिए अपूर्णीय श्रति है। समाज के लिए समर्पित शेरसिंह जी का समर्पण किसी से छुपा नहीं है। वे अपने पीछे तीन पुत्रों एवं तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी अंतिम यात्रा में गांव व शहर के राजनेता,शिक्षाविद्,बुद्विजीवी,औद्योगिक घरानों के लोग व समाजसेवी भारी संख्या में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार भूपानी गांव के स्वर्ग आश्रम में वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया गया।

