Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार का उद्देश्य नहीं, चालान कर खजाना भरना : मूलचंद शर्मा

सरकार का उद्देश्य नहीं, चालान कर खजाना भरना : मूलचंद शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24February 18, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद  : जिला परिवहन विभाग फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे रोड सेफ्टी माह के समापन अवसर पर मॉडर्न डीपीएस नहर पार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं व शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित किया। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि चालान कर खजाना भरना सरकार का उद्देश्य नहीं है बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करा कर लोगों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा मकसद है।

परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि अपनी जिंदगी के साथ साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि दूसरों की जिंदगी भी बचाएं। इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र गहलावत, मॉडर्न डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर राजीव गिरधर, सन्दीप गिरधर, प्रिंसिपल यू एस वर्मा व वाइस प्रिंसिपल मधु मालिक ने  मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के उपरांत की गई। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने रोड सेफ्टी अभियान को सफल बनाने वाले रोड सेफ्टी से जुड़े हुए सदस्यों को सम्मानित भी किया।  कार्यक्रम में विभाग की तरफ से अभिषेक देशवाल की टीम ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसमें सड़क के नियमों का पालन करने के लिए शिक्षा दी गई। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जहां सरकार समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है वही हम सब का भी कर्तव्य है कि हम सब एक दूसरे को जागरूक करें और  ज्यादा से ज्यादा लोगों  तक ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहुंचाएं ताकि सभी लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन करना अपनी जिंदगी का हिस्सा बना ले। इस मौके पर अभिषेक देशवाल,दुर्गेश शर्मा, सरदार देवेंद्र सिंह, मोंटी शर्मा, आदित्य मोहन भी उपस्थित रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Filing invoice tax treasury is not the aim of government: Moolchand Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.