Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अगर कोई समय रहते समझ जाता तो जिंदा होते दोनों, घटना को अंजाम देने से पहले प्रेमी ने व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट किया था

अगर कोई समय रहते समझ जाता तो जिंदा होते दोनों, घटना को अंजाम देने से पहले प्रेमी ने व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट किया था

faridabadnews24By faridabadnews24February 18, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद की खोखा कॉलोनी में मृत मिले राहुल ने मरने से कई घंटे पहले ही एक व्हाट्सएप मैसेज में घटना को अंजाम देने की जानकारी दे दी थी। राहुल के मैसेज को अगर कोई एक दोस्त या जानकार समय रहते समझ जाता तो आज राहुल और प्रिया जिंदा होते।

ब्रॉडकास्ट मैसेज में लड़की को बताया धोखेबाज
राहुल ने सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने मोबाइल की फोन लिस्ट का एक ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाकर उसमें एक संदेश भेजा था। जिसमें उसने लिखा था कि वह आज एक ऐसी लड़की को सजा देने जा रहा है, जिसने उसे और उसके परिवार को धोखा दिया है। लड़की उससे लगातार झूठ बोल रही है और अपने परिजनों को भी अंधेरे में रख रही है। उसने लिखा कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो चुका है, अगर वह अकेला मर गया तो सच्चाई दब के रह जाएगी। वह लड़की को ऐसी सजा देना चाहता है जिससे वह किसी और की जिंदगी खराब ना कर सके।

दो साल से एक-दूसरे को जानते थे प्रिया और राहुल
राहुल के मोबाइल में मिले संदेश से पता लगता है कि दोनों एक दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। राहुल प्रिया के घर अपने रिश्ते की बात करने भी गया था लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। सूत्रों के मुताबिक प्रिया की सगाई किसी लड़के से तय हो चुकी थी। इस बात को लेकर भी राहुल परेशान रहने लगा था। राहुल के परिजन भी प्रिया के बारे में जानते थे। प्रिया की मां रेखा ने भी सोमवार को पर्वतीया कालोनी में दी प्रिया की गुमशुदगी की शिकायत में राहुल का जिक्र किया था।

गुरुग्राम में नौकरी करते थे राहुल और प्रिया
राहुल और प्रिया गुरुग्राम में नौकरी करते थे। एनआईटी दो चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रिया गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं राहुल भी गुरुग्राम में ही एक कंपनी में जॉब करता था। दोनों एक ही कंपनी में थे या नहीं यह कह पाना अभी मुश्किल है। राहुल के मकान मालिक मनीष के मुताबिक प्रिया रोजाना सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहुल के पास आती थी और उसके बाद दोनों नौकरी पर चले जाते थे। राहुल सुबह सुबह दूध बांटने का काम भी करता था। वह अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे ही अपनी मोटरसाइकिल से निकल जाता था और करीब सात बजे तक वापस आ जाता था।

रात दस बजे तक जिंदा थे दोनों

मकान मालिक मनीष की पत्नी सोनिया ने बताया कि उन्होंने छत पर दो कमरे किराए पर दे रखे हैं। एक में राहुल रहता था जबकि उसके साथ वाले कमरे में सुनील नाम का युवक रहता था। सुनील छोले कुल्चे की दुकान पर काम करता है। सुनील के मुताबिक उसने रात करीब दस बजे राहुल और प्रिया को खाना खाते हुए देखा था। उसके बाद वह कमरे से चला गया था। सोनिया ने बताया कि उन्हें गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। मंगलवार सुबह करीब दस बजे पुलिस के आने के बाद ही उन्हें घटना का पता चला।

before the incident was done faridabadnews faridabadnews24 If someone understood in time the lover broadcast on WhatsApp. then both of them would have been alive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.