Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होगा आर्थिक नुकसान, Delhi Metro का स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करते समय न करें यह गलती

होगा आर्थिक नुकसान, Delhi Metro का स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करते समय न करें यह गलती

faridabadnews24By faridabadnews24February 18, 2021No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : तकनीकी के युग में डिजिटल लेन-देन का तरीका लोगों का समय और पैसा दोनों बचा रहा है, लेकिन एक जरा सी गलती उपभोक्ता का भारी नुकसान भी करा सकती है। ऐसे में कोई खरीदारी कर रहे हैं या फिर कोई अन्य सेवा ले रहे हों तो उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे बेहद सावधानी के साथ डिजिटल पेमेंट करें। यह सतर्कता दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड रिचार्ज (Delhi Metro Digital Transaction) करने पर भी लागू होती है। चाहे आप घर पर लैपटॉप के जरिये मेट्रो का स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर रहे हों या फिर मोबाइल फोन पर, दोनों ही स्थिति में सावधानी बरतें। बता दें कि 7 सितंबर के बाद दिल्ली मेट्रो का संचालन दोबारा शुरू होने के बाद लाखों यात्रियों ने डिजिटल भुगतान को अपना लिया है। दिल्ली मेट्रो यूं भी टोकन सिस्टम बंद कर चुका है, ऐसे में लोग सहज ही डिजिटल तरीके से स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर रहे हैं। ज्यादातर लोग घर पर ही स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करते हैं

गलत एकाउंट में पैसे गए तो वापसी की संभावना 10 फीसद से कम

उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज करने के दौरान भूलवश किसी अन्य के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसा दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड के साथ भी हो जाता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी जरूरी है। दिल्ली मेट्रो से जुड़े अधिकारियों की मानें तो किसी दूसरे के एकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने की सूरत में यह वापस मिलना बेहद मुश्किल होेता है। पैसे की वापसी इस बात पर निर्भर करती है तो सामने कितना भला है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम अपने लाखों यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड से सफर करने की सुविधा के तौर पर ऑटो टॉपअप फीचर वाले स्मार्ट कार्ड लॉन्च कर चुका है। इस ऑटो टॉप-अप फीचर वाले स्मार्ट कार्ड विशेषता यह है कि मेट्रो का स्मार्ट कार्ड रखने वाले उपभोक्ता भी इस फीचर को एक्टिवेट करा सकते हैं। मेट्रो यात्री इस ऑटो टॉप-अप फीचर से अपने स्मार्ट कार्ड मेट्रो स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) प्रवेश गेट पर ऑटोमेटिक तरीके से रिचार्ज करा सकते हैं। नया स्मार्ट कार्ड ग्राहकों के लिए ऑटो-पे एप के जरिये उपलब्ध होगा। ऐसे में ऑनलाइन रिचार्ज करते समय सतर्कता बरतना जरूरी है। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन अनुज दयाल के मुताबिक, ऑटो पे के द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड में ऑटो टॉपअप की सुविधा है। इसमें जब कभी कार्ड की वैल्यू 100 रुपये से कम रह जाएगी तो ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन प्रवेश गेट पर कार्ड में 200 रुपये अपने आप क्रेडिट हो जाएगा। सबसे बड़ी खूबी तो यही है कि ऑटो-पे ऐप से टॉपअप वैल्यू ग्राहकों के लिंक किए कार्ड बैंक के खाते से अगले कार्य दिवस में ऑटो-डेबिट हो जाएगी।

do not make this mistake while recharging Delhi Metro's smart card faridabadnews faridabadnews24 There will be financial loss
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.