Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भीम आर्मी के चंद्र शेखर आजाद भी लिस्ट में, Time की 100 नेताओं की सूची में 5 भारतवंशी हस्तियां शामिल

भीम आर्मी के चंद्र शेखर आजाद भी लिस्ट में, Time की 100 नेताओं की सूची में 5 भारतवंशी हस्तियां शामिल

faridabadnews24By faridabadnews24February 18, 2021No Comments4 Mins Read

 भविष्य को आकार दे रहे उभरते हुए 100 नेताओं की “टाइम“ पत्रिका (Time magazine) की सूची में एक भारतीय कार्यकर्त्ता और भारतीय मूल के पांच व्यक्तियों ने जगह पाई है। इनमें ट्विटर की शीर्ष वकील विजया गड्डे और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक शामिल हैं। बुधवार को जारी की गई “2021 टाइम 100 नेक्स्ट“ दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की “टाइम 100“ की श्रृंखला का विस्तार है। इसमें 100 उभरते हुए नेताओं को शामिल किया गया है जो भविष्य को आकार दे रहे हैं। “टाइम 100“ के संपादकीय निदेशक डैन मैकसाई ने कहा कि इस सूची में शामिल हर कोई इतिहास बनाने को तैयार है। असल में, कई पहले ही इतिहास बना चुके हैं। “भारतीय मूल की अन्य हस्तियों में “इंस्टाकार्ट“  संस्थापक और CEO अपूर्वा मेहता और गैर लाभकारी “गेट अस पीपीआई“ की कार्यकारी निदेशक शिखा गुप्ता और गैर लाभकारी “अपसोल्व“ के रोहन पवुलुरी शामिल हैं। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद भी इस सूची में शामिल हैं। 

 

पत्रिका में ऋषि सुनक के बारे में कहा गया है कि एक साल से कुछ अधिक समय तक 40 वर्षीय सुनक ब्रिटिश सरकार में गुमनाम कनिष्ठ मंत्री रहे लेकिन पिछले साल उन्हें ब्रिटेन का वित्त मंत्री बनाया गया। वह जल्द ही covid-19 महामारी के प्रति सरकार की प्रतिक्रिया का उदारवादी चेहरा बन गए और उन लोगों के लिए राहत के उपायों को मंजूरी दी जिनकी नौकरी वायरस के कारण प्रभावित हुई। पत्रिका में कहा गया है कि यूवगोव के सर्वेक्षण के मुताबिक सुनक देश के सबसे लोकप्रिय राजनीतिज्ञ हैं और वह ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के तौर ओडस्मेक की पसंद हैं “टाइम“ में 34 वर्षीय अपूर्वा मेहता के बारे में कहा गया है कि covid-19 महामारी के शुरुआती दिनों में “इंस्टाकार्ट“को बेतहाशा ऑर्डर मिले क्योंकि धनी लोगों ने सेवा के कर्मियों को अपने लिए राशन खरीदने में मदद करने के मकसद से एक साथ बड़ी संख्या में खरीदारी की। “इंस्टाकार्ट“ ने अपने कर्मियों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया उसे लेकर उसकी आलोचना भी हुई। मेहता ने “टाइम“ में लिखे लेख में कहा कि भविष्य में स्मार्टफोन सुपर मार्केट होगा। हम उसके सह-निर्माण में मदद करने जा रहे हैं।“

“टाइम“ में 46 वर्षीय गाड्डे को ट्विटर की सबसे शक्तिशाली अधिकारियों में से एक बताया है जिन्होंने CEO जैक डोर्सी को बताया था कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट कैपिल (संसद भवन) पर छह जनवरी को हुए हमले के बाद निलंबित कर दिया गया है। पत्रिका में कहा गया कि ट्विटर पर अब भी गलत जानकारी और उत्पीड़न होता है जबकि गड्डे का प्रभाव कंपनी को धीरे-धीरे उस ओर ले जा रहा है जो कहता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं बल्कि उसे कइयों के मानवाधिकार में से एक है जिन्हें एक-दूसरे के परिपेक्ष्य में देखा जाना चाहिए।“ पत्रिका में भीम आर्मी के नेता आजाद (34) के बारे में कहा गया है कि वह दलित समुदाय को शिक्षा के जरिए गरीबी से निकालने में मदद करने के लिए स्कूल चलाते हैं और वह आक्रामक हैं। वह बाइकों पर जाति-आधारित हिंसा के शिकार लोगों की रक्षा करने के लिए गांवों में जाते हैं और भेदभाव के खिलाफ “उत्तेजक“ प्रदर्शनों का आयोजन करते हैं। आज़ाद और भीम आर्मी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में न्याय के लिए एक अभियान चलाया था। “टाइम“ ने कहा कि गुप्ता और उनकी टीम ने ऐसे समय में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाए जब व्हाइट हाउस से “नेतृत्व शून्यता“ थी। 25 वर्षीय पवुलुरी निशुल्क ऑनलाइन “टूल“ की संस्थापक हैं जो उपयोगकर्त्ताओं को खुद से दिवालियापन फार्म भरने में मदद करता है।

5 Indian celebrities included in the list of 100 leaders of Time Chandra Shekhar Azad of Bhim Army also in the list faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.