फरीदाबाद : छठे आल इंडिया रविद्र फागना अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग के मुकाबले में अन्नू भड़ाना की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविद्र फगना क्रिकेट अकादमी ने युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी को 150 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में महाराजा उम्मेद सिंह क्रिकेट अकादमी ने मोहम्मद शाहनवाज के हरफनमौला खेल की बदौलत पैरी क्रिकेट अकादमी को 62 रन से हराया।
रविद्र फागना क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रविद्र फागना क्रिकेट अकादमी की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 317 रन बनाए। रिजवान खान ने 83, यश कौशिक ने 66, प्रिस लाकड़ा ने 50 और कबीर गुप्ता ने 40 रन बनाए। युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद कैफ और अभिषेक देशवाल ने दो-दो, सुजल गर्ग, ध्रुव अत्री और अक्षय मलिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम 36 ओवर में 167 रन बनाकर हार का सामना को किया। टीम की सुजल गर्ग ने 77 रन बनाए। रविद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से अन्नू भड़ाना ने आठ में से पांच मेडन फेंके व चार विकेट झटके। इनके अलावा प्रिस लाकड़ा ने दो, मयंक भारद्वाज, गर्वित फागना, हार्दिक छाबड़ा और वंश ने एक-एक विकेट लिया। अन्नू भड़ाना को मैन आफ द मैच दिया गया। दूसरे मुकाबले में महाराजा उम्मेद सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 223 रन बनाए। मोहम्मद शाहनवाज ने 73, गगन ने 30 रन बनाए। पैरी क्रिकेट अकादमी की ओर से मृदुल चार, कृष धीमान और रणवीर सिंह ने दो-दो और वंश कंबोज ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पैरी क्रिकेट अकादमी की टीम 37.4 ओवर में 161 रन पर आल आउट हो गई। नवनीत कुमार ने 37, वंश कंबोज ने 23 और रणवीर सिंह ने 22 रन बनाए। महाराजा उम्मेद सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से मयंक भारद्वाज ने तीन, मोहम्मद शाहनवाज ने दो, निश्चल तनेजा ने एक विकेट लिया। मोहम्मद शाहनवाज को मैन आफ द मैच दिया गया।
