11-12जनवरी की रात को महिला ने अपने मुँह बोले चाचा और अन्य साथी के साथ मिलकर अपने पति दिनेश के सिर में डंडा मारकर एवं गाला दबाकर हत्या कर दी थी।शव डबुआ कॉलोनी में नाले में डाल दिया था।28 जनवरी को डबुआ पुलिस को नाले में शव मिला जाँच से पता चला कि शव सैनिक कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर दिनेश का है जो कई दिनों से गायब था।जिसकी जाँच डबुआ थाने से एस.आई यशीन खान जी ने मृतक दिनेश के घर जाकर उसकी पत्नी व मुँह बोले चाचा के साथ सख्ती से कार्यवाही की और पूरी ईमानदारी के साथ अपना फर्ज निभाकर हत्या करने के जुर्म में आरोपियों को गिरफ्तार किया यशीन खान जी व उनके सहयोगी भूपेंदर सिंह जी के इस कार्य से प्रभावित होकर उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी ने अपनी टीम कुलदीप कौशिक,मीनाक्षी भारद्वाज और नीलम गुप्ता के साथ जाकर उनका धन्यवाद करके उनको सम्मानित किया। उषा रानी का कहना है कि अगर यशीन खान जी जैसे ईमानदार पुलिसकर्मी कार्य करेंगे तो लोग जुर्म करने से डरेंगे

