Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फास्टैग के प्रति बढ़ा रुझान, दोगुना टोल टैक्स होते ही

फास्टैग के प्रति बढ़ा रुझान, दोगुना टोल टैक्स होते ही

faridabadnews24By faridabadnews24February 20, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल पर बिना फास्टैग गुजरने वाले वाहन चालकों की संख्या केवल दो से तीन हजार रह गई है। यह आंकड़ा केवल सराय टोल का है। वैसे इस टोल से रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि वाहन चालक फास्टैग लगवा रहे हैं। कुछ ही दिन में दोगुना टैक्स अदा करने वाले वाहन चालकों की संख्या ना के बराबर हो जाएगी।

बता दें प्राधिकरण ने अपने सभी टोल पर 15 फरवरी से बिना फास्टैग लगवाए वाहन चालकों से दोगुना टोल वसूलना शुरू कर दिया है। सराय टोल पर 15 और 16 फरवरी को दोगुना टैक्स अदा करने वालों की संख्या करीब 6-6 हजार थी। 17 से 19 फरवरी के बीच यह संख्या करीब 3-3 हजार तक पहुंच गई है। उम्मीद है कि जल्द बचे हुए वाहन चालक भी अपने वाहनों पर फास्टैग लगवा लेंगे। इसके बाद टोल की सभी लाइनों से वाहन बिना रुके गुजर सकेंगे। बैलेंस को लेकर हो रही बहसबाजी सराय टोल पर बिना फास्टैग के भी कई दिक्कते सामने आ रही हैं। जैसे फास्टैग वाले खाते में यदि 150 रुपये से कम है तो भी दोगुना टैक्स अदा करना होगा। यानी वाहन चालकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा कई बार वाहन पर लगा फास्टैग को टोल की मशीन रीड नहीं कर पाती। इससे एक-दो मिनट लग जाते हैं। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है, उनके कैश देने के चक्कर में फास्टैग वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। फास्टैग लगवाया हुआ है, लेकिन बैलेंस कितना होना चाहिए, इसकी जानकारी नहीं थी। अब 150 रुपये से अधिक बैलेंस रखना सुनिश्चित किया जाएगा। दिनेश टोल पर बिना फास्टैग वालों की वजह से कुछ देर रुकना पड़ जाता है। ये लोग दोगुना टैक्स देते समय बहसबाजी करते हैं। इससे पीछे वाहनों की लाइन लग जाती है।पुनीत वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के लिए बहुत समय दिया गया था। लगातार चालकों को जागरूक भी किया जाता रहा। कई बार ट्रायल भी किया गया। अब कुछ ही वाहन बिना फास्टैग वाले बचे हैं।

double toll tax faridabadnews faridabadnews24 Increased trend towards fastag
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.