Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होगी हरियाली, पुलों के नीचे से हटेगा अतिक्रमण

होगी हरियाली, पुलों के नीचे से हटेगा अतिक्रमण

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2021Updated:February 23, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : शहर के पुलों के नीचे से अतिक्रमण हटाया जाएगा और वहां बागवानी शाखा के सहयोग से हरियाली की जाएगी। पुलों के नीचे अब अतिक्रमण के खिलाफ ठोस तरीके से कार्रवाई करने और शहरवासियों को सुंदर वातावरण प्रदान करने का नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने सोमवार से पुलों के नीचे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है।

निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पहले बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद नीलम पुल के नीचे आकर कार्रवाई की गई। बाटा पुल के नीचे बड़ी संख्या में रेहड़ी वालों का कब्जा रहता है। कई दुकानदारों ने पटरी पर भी अपना सामान लगाया हुआ है। कुछ समय पहले निगम ने टीम ने यहां बड़ी कार्रवाई की थी। रेहड़ी-पटरी वालों ने वैकल्पिक जगह की मांग करते हुए निगम मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया था। बाद में सभी पटरी वाले फिर से आकर पुल के नीचे जमा हो गए थे। ऐसे ही नीलम पुल के आसपास भी अतिक्रमण किया गया है। सोमवार को निगम की टीम ने नीलम और बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटा दिया। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता सुमेर सिंह ने टीम के साथ की। अब बड़खल तथा बल्लभगढ़ पुल के नीचे कार्रवाई की जानी है।

बता दें कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को नीलम ओवरब्रिज के नीचे कबाड़ में आग लग गई थी। इसके चलते ओवरब्रिज के पिलर्स क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पुलों के नीचे अवैध कब्जे होने का संवेदनशील मामला बताया था और अतिक्रमण हटाने को कहा था। घटना के कुछ दिनों बाद निगम ने पुलों के नीचे से अतिक्रमण तथा कब्जे हटा दिए थे, मगर बाद में वही पुरानी स्थिति बन गई थी। अब चार दिन पहले शुक्रवार को फिर से नीलम पुल के नीचे कचरे के ढेर में आग लग गई थी। इसके बाद अब नगर निगम ने फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया है। हरियाली बढ़ाने के निगमायुक्त के प्रयास सराहनीय हैं। जरूरत है तो अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की। अगर कोई सरकारी जमीन पर बार-बार अतिक्रमण करता है, तो एफआइआर दर्ज की जानी चाहिए। अतिक्रमण के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं और इसी कारण से शहरवासियों को चार महीने से अधिक समय तक जाम की मार झेलनी पड़ी और लाखों रुपये का नुकसान अलग से हुआ। एनके गर्ग, चेयरमैन, कन्फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए। हम सभी पुलों के नीचे से अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा देंगे। बागवानी शाखा पुलों के नीचे हरियाली को बढ़ावा देने का काम काम करेगी। पुलों के आसपास सुंदरीकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

encroachment from under the bridges faridabadnews faridabadnews24 There will be greenery
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.