फरीदाबाद : भाजपा के युवा नेता कृष्णकांत आर्य को भाजपा युवा मोर्चा का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की है। अपनी नियुक्ति पर कृष्णकांत ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें संगठन मेें जिला स्तर पर जो जिम्मेदारी दीर गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निर्वहण करूंगा तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को पार्टी से जोडऩे का कार्य करेंगे।
वहीं नवनियुक्त जिला सचिव कृष्णकांत आर्य अपने समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को बुक्के भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी आरोडा ने नवनियुक्त जिला सचिव कृष्णकांत आर्य सहित मौजूद युवाओं को मिठाई खिलाकर उनकी नियुक्ति पर अभिनंदन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
