Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » SDO ने की बदसलूकी, फरीदाबाद की मेयर से

SDO ने की बदसलूकी, फरीदाबाद की मेयर से

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : बेलगाम हो चुके फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारी अब जनप्रतिनिधियों को भी ठेंगा दिखाने लगे हैं। उन्हें न तो सरकार का कोई डर है, न ही किसी प्रकार की कार्रवाई का। एक दिन पहले ही निगम कमिश्नर ने सदन की बैठक से पहले सभी निगम पार्षदों को डिप्लोमेसी डिनर पार्टी देकर उनके गिले शिकवे दूर करने का प्रयास किया था। अगले दिन SDO मेयर सुमन बाला पर इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने अपनी गलती मानने के बजाय मेयर पर ही सरकार को बदनाम करने का आरोप लगा डाला।

हैरानी की बात ये कि उक्त अधिकारी ने पब्लिक की मौजूदगी में मेयर से बदसलूकी की और बगैर समस्या का समाधान किए वापस लौट गया। निराश होकर मेयर भी मौके से चली गई। निगम अधिकारी की इस बदसलूकी से परेशान होकर मेयर ने शहरी स्थानीय निकाय के मुख्य सचिव और नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर उक्त अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

विवाद का ये है मामला मेयर सुमन बाला को शिकायतें मिली थी कि NIT-5 सेंट जोसफ स्कूल के सामने नगर निगम द्वारा 7.50 लाख रुपए की लागत से बनवाया गया शौचालय गंदा रहता है। उसमें न तो टैप लगा है और न ही पानी की व्यवस्था की गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को मेयर सुमन बाला मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गई। उसी समय SDO सुरेंद्र खट्टर भी पहुंच गए। मेयर ने जब शौचालय की हालत देखी और कहा कि निगम इतना पैसा खर्च कर रहा है तो उसकी ठीक से देखभाल क्यों नहीं हो रही है। इस दुर्दशा को देखकर पब्लिक हमें, सरकार को और निगम अधिकारियों को गाली देती है। मेयर के इतना कहते ही SDO आग बबूला हो गए और उन्होंने मेयर से कहा कि आप बेवजह प्रोपेगेंडा कर रहे हो। सरकार को आप बदनाम कर रहे हो। छपवा देना अखबार में इसे। मेरा कुछ नहीं होता। इतना कहकर SDO वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। हैरानी की बात ये है कि मौके पर पब्लिक खड़ी थी और निगम अधिकारी की बात सुनकर सभी हैरान रह गए थे। पब्लिक का कहना था कि जब निगम अधिकारी मेयर की नहीं सुन रहा तो आम जनता से कैसा व्यवहार करता होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। मेयर ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा पत्र मेयर सुमन बाला ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय की हालत देखने पहुंची थीं। जब शौचालय की हालत देखकर SDO से सवाल जवाब किया गया तो उन्हें गुस्सा आ गया और वह अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बगैर समस्या का समाधान कराए गायब हो गए। ये हरकत निगम सदन की अवमानना के दायरे में आती है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

faridabadnews faridabadnews24 SDO misbehaves with mayor of Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.