Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 26 फरवरी को करेंगे रोड शो, सूरत में ‘आप’ की शानदार जीत से गदगद हुए केजरीवाल

26 फरवरी को करेंगे रोड शो, सूरत में ‘आप’ की शानदार जीत से गदगद हुए केजरीवाल

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में “नई राजनीति” की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी। राज्य के नगर निकाय चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल राज्य के लोगों का धन्यवाद देने के लिए 26 फरवरी को गुजरात में एक रोड शो करेंगे।

आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई।” उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने काम की राजनीति के लिए वोट दिया है क्योंकि वे भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से ऊब चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ” गुजरात के लोग एक विकल्प चाहते थे और आप मौजूदा पार्टियों के एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभरी है। अब आगामी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ा जाएगा।”

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्विटर पर कहा, ” गुजरात के लोगों ने जिस तरह का प्यार और समर्थन दिखाया है, उसके लिए प्रत्येक मतदाता को दिल से धन्यवाद। हम सब मिलकर ‘काम की रजनीति’ की दिशा में काम करेंगे।” उन्होंने एक बयान में कहा, “हम सड़कों के साथ-साथ विधानसभा में भी जनता के मुद्दों को उठाएंगे। सूरत के लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है। गुजरात की जनता भाजपा से नाराज़ है, उन्हें कांग्रेस पर भरोसा नहीं है और आम आदमी पार्टी उनकी एकमात्र उम्मीद बनकर उभरी है।”
आप ने गुजरात के छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे और उसे सूरत में 27 सीटों पर जीत मिली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चुनाव परिणामों का जश्न मनाया।

faridabadnews faridabadnews24 Kejriwal stunned by AAP's stunning victory in road show on 26 February in Surat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.