Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुशखबरी : यहां देखें पूरी लिस्ट, रेलवे चलाने जा रहा है ये 11 स्पेशल ट्रेनें

खुशखबरी : यहां देखें पूरी लिस्ट, रेलवे चलाने जा रहा है ये 11 स्पेशल ट्रेनें

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2021No Comments4 Mins Read

कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को अब रेलवे विभाग ने धीरे-धीरे पटरी पर लाना शुरू कर दिया है। इसी बीच वेस्टर्न रेलवे ने 11 नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।

 

वेस्टर्न रेलवे ने एक ट्वीट कर बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्दी ही इन ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। लेकिन रेलवे ने साफ कि यात्रियों को कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन भी करना होगा। आइए जानते हैं इन 11 स्पेशल ट्रेनों के बारे में।

■ 09009/09010 मुंबई सेंट्रल नई दिल्ली दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल

यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। 09009 सोमवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से रात 11 बजे चलेगी। यह 25 फरवरी को मुंबई से चलेगी और 26 फरवरी को शाम पौने चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह हर मंगलवार और शनिवार रात 10 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यह 26 फरवरी को नई दिल्ली से चलेगी और 27 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम और कोटा में ठहरेगी।

■ 09289/09290 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल

09289 हर शुक्रवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 25 फरवरी से होगी और यह 26 फरवरी को सुबह पौने सात बजे महुवा पहुंचेगी। महुवा से यह शाम 7 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, वीरमगम, सुरेंद्रनगर, बोटाड, ढोला, ढासा, लिलिया मोटा, सावरकुंडला और राजुला स्टेशनों पर रुकेगी।

■ 09293/09294 बांद्रा टर्मिनस-महुवा सुपरफास्ट स्पेशल

09293 हर बुधवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर बांद्रा से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 2 मार्च से होगी और यह 3 मार्च को सुबह पौने सात बजे महुवा पहुंचेगी। महुवा से यह शाम 7 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, वीरमगम, सुरेंद्रनगर, बोटाड, ढोला, ढासा, लिलिया मोटा, सावरकुंडला और राजुला स्टेशनों पर रुकेगी।

■ 09336/09335 इंदौर-गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल

यह ट्रेन 27 फरवरी से चलेगी। 09336 हर रविवार को रात साढ़ 11 बजे इंदौर से चलेगी और अगले दिन दोपहर बाद 2 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। गांधीधाम से यह हर सोमवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन देवास, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, अहमदाबाद और वीरमगम में ठहरेगी।

■ 09507/09506 इंदौर-उज्जैन स्पेशल (डेली)

यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। 09507 रोज शाम को 6 बजे इंदौर से चलेगी और उसी दिन रात 8 बजकर 5 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 8 बजे उज्जैन से चलेगी और सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर इंदौर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर, मंगलिया गांव, बरलाई, देवास आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

■ 09518/09517 उज्जैन-नागदा स्पेशल (डेली)

यह ट्रेन 2 मार्च से चलेगी। 09518 सुबह 7 बजे उज्जैन से चलेगी और उसी दिन सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर नागदा पहुंच जाएगी। वापसी में यह शाम 6 बजे नागदा से चलेगी और शाम 7 बजकर 40 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। रास्ते में यह नाईखेड़ी, असलोदा, पलसोरा मकरावा, उन्हेल, पिपलोदा बागला और भाटीसूदा में रुकेगी।

 

■ 09554/09553 उज्जैन-नागदा स्पेशल (डेली)

यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। 09554 रात 8 बजकर 40 मिनट पर उज्जैन से चलेगी और रात 10 बजकर 10 मिनट पर नागदा पहुंचेगी। वापसी में यह रात 11 बजकर 35 मिनट पर नागदा से चलेगी और अगले दिन तड़के 1 बजकर 5 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। रास्ते में यह नाईखेड़ी, असलोदा, पलसोरा मकरावा, उन्हेल, पिपलोदा बागला और भाटीसूदा में रुकेगी।

■ 09341/09342 नागदा-बीना स्पेशल (डेली)

यह ट्रेन 2 मार्च से चलेगी। 09341 सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर नागदा से चलेगी और रात 10 बजे बीना पहुंचेगी। बीना से यह सुबह 7 बजे चलेगी और शाम साढ़े 5 बजे नागदा पहुंचेगी।

■ 09545/09546 रतलाम-नागदा स्पेशल (डेली)

यह ट्रेन भी 2 मार्च से चलेगी। यह रोज सुबह दस बजे रतलाम से चलेगी और सुबह 11 बजे नागदा पहुंचेगी। नागदा से यह रोज सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर चलेगी और सुबह साढ़े नौ बजे रतलाम पहुंचेगी। यह ट्रेन बांगरोड, रूनखेड़ा, खचरोड और बेरावन्या में रुकेगी।

 

■ 09528/09527 भावनगर टर्मिनस-सुरेंद्रनगर स्पेशल (डेली)

यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। 09528 सुबह 5 बजे भावनगर से चलेगी और सुबह नौ बजे सुरेंद्रनगर पहुंचेगी। वापसी में यह शाम साढ़े 6 बजे सुरेंद्रनगर से चलेगी और रात 11 बजे भावनगर पहुंचेगी।

■ 09534/09533 भावनगर टर्मिनस-सुरेंद्रनगर स्पेशल (डेली)

यह ट्रेन 1 मार्च से चलेगी। यह रोज दोपहर बाद 2 बजे भावनगर से खुलेगी और शाम 6 बजकर 5 मिनट पर सुरेंद्रनगर पहुंचेगी। सुरेंद्रनगर से यह सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और दोपहर बाद डेढ़ बजे भावनगर पहुंचेगी।

 

faridabadnews faridabadnews24 Good news: see the complete list here these 11 special trains are going to run the railway
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.