मुंबई : बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेेसेस में से एक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का आज बर्थडे है। 25 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 27 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ‘सनम रे’ एक्ट्रेस ने अपने दिन की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की। एक्ट्रेस ने जन्मदिन की शुरूआत भगवार शिव की पूजा से की। इतना ही नहीं, उन्होंने कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे। अब उर्वशी की ये तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी बुजुर्ग महिला को कुछ सामान देती हुईं नजर आ रही हैं और काफी खुश दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस महिला के गले लगते हुए फोटो क्लिक करवा रही हैं।

