Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वार्ड में ही होगा कूड़े -कचरे का निस्तारण, अब नहीं बनेगा डंपिंग जोन

वार्ड में ही होगा कूड़े -कचरे का निस्तारण, अब नहीं बनेगा डंपिंग जोन

faridabadnews24By faridabadnews24February 26, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : शहर को अब डंपिग साइट की जरूरत नहीं है। जिस वार्ड से कचरा निकलेगा, उसी वार्ड में गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। जब तक हर वार्ड में खाद बनाए जाने का इंतजाम नहीं होता, तब तक शहर से रोजाना निकलने वाला करीब 800 टन कचरा अभी बंधवाड़ी प्लांट ही जाएगा। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए जरूरी सी एंड डी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन)प्लांट भी ग्राम पाली में बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को यह जानकारी जिला उपायुक्त व निगमायुक्त यशपाल यादव ने यह जानकारी दी। इसी कड़ी में प्रस्तावित सी एंड डी वेस्ट प्लांट का पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश तथा एनजीटी की निगरानी समिति के चेयरमैन प्रीतम पाल और समिति की सदस्य व प्रदेश की सेवानिवृत्त मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने ग्राम पाली में जायजा भी लिया। अधिकारी गौछी ड्रेन में सफाई व्यवस्था के लिए उपयोग में लाए जाने वाले संयंत्र का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। 311 मोबाइल एप किया लांच

नगर निगम की सेवाओं को बेहतर करने और शिकायतों को दूर करने के लिए फरीदाबाद 311 सिटीजन एप का उद्घाटन प्रीतम पाल ने सेक्टर-12 के हुडा के प्रदर्शनी सभागार में किया। नगर निगम के अधिकारियों के लिए एक ई-चालान एप भी लांच किया गया। प्रीतम पाल सिंह ने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ बनाना हर नागरिक का दायित्व है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने स्वच्छता एप के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। महापौर सुमन बाला ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर स्वच्छता अभियान से जुड़ना चाहिए। निगमायुक्त यशपाल यादव ने एप के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दोनों एप से नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। यशपाल यादव ने बताया कि निगम के इस एप से नागरिकों की शिकायतों को दर्ज किया जाएगा और शहरी स्थानीय निकाय विभाग से सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ भी नागरिक एप के माध्यम से उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पार्षदों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से हर वार्ड में खाद बनाने के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। कार्यक्रम में अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। एप से अधिकारी तक पहुंचेगी शिकायत एप से जुड़ कर नागरिक सफाई, सीवर, पानी, जन्म-मृत्यु-प्रमाण पत्र, संपत्ति कर, पार्कों या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत कर सकते हैं। यह शिकायत संबंधित शाखा के अधिकारी तक पहुंचेगी। शिकायत का समाधान हो गया, तो शिकायतकर्ता के पास संदेश आएगा। अगर समाधान नहीं किया गया, तो शिकायत लंबित दर्शाई जाएगी। अधिकारी की जवाबदेही होगी।
dumping zone will not be built now faridabadnews faridabadnews24 Litter will be disposed of in the ward
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.