Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बंद किया फ्लाईओवर, बिना पूर्व सूचना के

बंद किया फ्लाईओवर, बिना पूर्व सूचना के

faridabadnews24By faridabadnews24February 26, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने बृहस्पतिवार को बिना पूर्व सूचना के ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर की पलवल से दिल्ली वाली लेन को बंद कर दिया। फ्लाईओवर के आस-पास वाहनों का दबाव कम करने के लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास भी बंद किया गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। हाईवे सहित ओल्ड फरीदाबाद और एनआइटी क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। एनएचएआइ का कहना है कि भार सहने की क्षमता की जांच के लिए फ्लाईओवर को बंद किया गया है। पांच दिन तक इसकी क्षमता की जांच की जाएगी। तक तक सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी वाहन या व्यक्ति फ्लाईओवर के नीचे से ना गुजरे। हाईवे पर अजरोंदा तक लगी वाहनों की कतार

बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे फ्लाईओवर बंद किया गया। दिल्ली की तरफ जाने वाले वालों को सर्विस लेन से गुजारा गया। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी हाईवे से ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास होते हुए एनआइटी, फतेहपुर चंदीला या सेक्टर-21ए की तरफ जाने वालों को हुई। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास की दोनों लेन बंद की गईं। इससे लोगों को बड़खल फ्लाईओवर से जाना पड़ा। सेक्टर-19 की तरफ से हाईवे पर दिल्ली या एनआइटी की तरफ जाने वालों को भी खासी परेशानी हुई। उन्हें अजरोंदा तक का चक्कर काटना पड़ा। बडखल मोड़ और अजरोंदा चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे जाम की स्थिति बनी। लोगों को समझाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस्तेमाल करें वैकल्पिक रास्ते

एनआइटी, सेक्टर-21ए, फतेहपुर चंदीला सहित आस-पास क्षेत्र के लोग को अगर दिल्ली की तरफ जाना है तो वे बड़खल फ्लाईओवर से हाईवे पर पहुंच सकते हैं। इन क्षेत्रों से ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-17, सेक्टर-18, 19, ग्रेटर फरीदाबाद की तरफ जाने के लिए भी बडखल फ्लाईओवर का विकल्प है। हाईवे पर दिल्ली की तरफ से सेक्टर-19 की तरफ जाने की कोई पाबंदी नहीं है। वहीं सेक्टर-19 की तरफ से वाहन हाईवे तक आ सकते हैं, मगर ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर क्रास नहीं कर सकते। अगर उन्हें दिल्ली की तरफ जाना है तो अजरोंदा से यू-टर्न लेकर आना होगा। पलवल की तरफ से आकर सेक्टर-19 की ओर जाने वाले वाहन भी फ्लाईओवर क्रास नहीं कर सकते, उन्हें बड़खल मोड़ से यू-टर्न लेना होगा। एनएचएआइ की तरफ से लेन बंद करने की मांग की गई थी। इसकी पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी। पहले दिन लोगों को जानकारी नहीं थी, इसलिए परेशानी हुई। अब लोग वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे और ज्यादा जाम नहीं लगेगा। हमारे कर्मी भी सतर्क रहेंगे। जयपाल सिंह, एसीपी ट्रैफिक फ्लाईओवर अचानक बंद कर दिया गया। हमें सूचना नहीं थी, इससे ऊहापोह की स्थिति बन गई। पहले सूचना होती तो शायद परेशानी नहीं होती। सचिन कुमार, एनआइटी-1 किसी दुर्घटना से बचने के लिए फ्लाईओवर की समय-समय पर जांच जरूरी है, मगर पूर्व सूचना देनी चाहिए थी। लोग परेशानी से बच जाते अंकुश अरोड़ा, जवाहर कालोनी सारी गड़बड़ बिना सूचना के फ्लाईओवर बंद करने से हुई है। सभी को वैकल्पिक मार्गाें की जानकारी है। मगर अचानक से बंद किया गया, इसलिए जाम लगा।

Closed flyover without prior notice faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.