Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक सीमा त्रिखा द्वारा 11 लाख का सहयोग, श्रीराम मंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान में

विधायक सीमा त्रिखा द्वारा 11 लाख का सहयोग, श्रीराम मंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान में

faridabadnews24By faridabadnews24February 26, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : श्री राम मंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान में क्या खास क्या आम सभी अपने अपने सामर्थ्य से सहयोग कर रहे हैं। बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने अपना एवम् अपने सहयोगीयों के माध्यम से 11 लाख की समर्पण निधि राम काज हेतु अर्पित की एवं इस महायज्ञ में सभी से बढ़ – चढ कर निधि अर्पण करने हेतु निवेदन किया। वहीं दूसरी तरफ रेहड़ी-पटरी वाले और भिक्षुओं ने भी अपने गिलहरी योगदान के माध्यम से अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सहयोग कर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

निधि समर्पण अभियान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख श्री गंगाशंकर मिश्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि निधि संग्रह अभियान में राशि से ज्यादा भाव महत्वपूर्ण है। सामर्थ्य से अधिक समर्पण इच्छाशक्ति का होना आवशयक होता है। ऐसे ही भाव-संभाव इस अभियान को गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक बना रहे हैं। जनमानस में अपने आराध्य भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव जागृत हो रहा है। विधायिका सीमा त्रिखा और राजकुमार शर्मा एडवोकेट ने अपने संयुक्त संबोधन में सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि समर्पण निधि राम काज हेतु इस महायज्ञ में सभी से बढ़-चढ कर निधि अर्पण करने का निवेदन।
श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि संग्रह के लिए सैक्टर 18A आरडब्लूए के प्रधान कुलदीप सिंघल, उपप्रधान आशीष गुप्ता, महासचिव कुलभूषण शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं  डा. कुलभूषण शर्मा, ओ पी वाधवा, लोकनाथ मिगलानी, महेश गुप्ता, मितेश भल्ला, चरणजीत कपूर ने घर घर जनसंपर्क किया। सैक्टर वासियों के सहयोग से 111000 रूपये से ज्यादा की समर्पण राशि जमा हुईं। जिसमें सैक्टर 18A आरडब्लूए के प्रधान कुलदीप सिंघल ने 25 हजार नगद की राशि निधि समर्पण के रूप में भेंट की। इसके अलावा यतेंद्र तायल ने ग्यारह हजार और पुनीत तलवार, डा.अशोक चांदना, नरेंद्र वाधवा, चरणजीत कपूर ने इक्यावन-इक्यावन हजार की राशि दी। हमारे गौसेवक शत्रुघ्न जो घर-घर से गाय के लिए रोटी ले जाते है। उन्होनें अपनी मेहनत की कमाई से सौ और सैक्टर चौकीदार विजेंद्र ने भी पचास रूपये दिए। सैक्टर के बाहर लगी कुछ फल रेहड़ी वालों ने भी 100/–200/ रूपये का योगदान दिया। भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि के लिए उक्त नगद राशि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख श्री गंगाशंकर मिश्र जी को सौंपी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्नल समरसिंह, एडवोकेट अश्वनि त्रिखा, राजकुमार शर्मा एडवोकेट, गजेंद्र भड़ाना उर्फ़ लाला, सुरेंद्र जांगड़ा, प्रवीण चौधरी,कर्मवीर,ललित सिंघल, प्रवीण चौधरी, जोगेंद्र चावला एडवोकेट, हरेंद्र भड़ाना, ध्रुव सिंघल, टेकचंद गुप्ता,सावित्री देवी,आरती सिंघल   विशेष रूप से उपस्थित रहे।
11 lakhs support by MLA Seema Trikha in fund dedication campaign for construction of Shri Ram temple faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.