फरीदाबाद : केसरिया भारत नरसिंहपुर की बैठक अरुणा दुबे जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीमती विवेक पांडे ने केसरिया भारत के मध्य प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनंदा भट्ट जी प्रदेश महामंत्री श्रीमती नीना बुधौलिया जी प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती प्रवीणा गोस्वामी, श्रीमती ज्योति तिवारी,उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनि दुबे,श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, सचिव श्रीमती मंजुलता पांडे,सहसचिव सपना शर्मा,कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना कोरी,सहकोषाध्यक्ष शालू भाटिया का सम्मान किया एवम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए।जिलाध्यक्ष सुनंदा भट्ट जी ने संस्था में अन्य किये जाने वाले वाले कार्यों के लिए पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।और राष्ट्रीय मंच की टीम को नरसिंहपुर की टीम को प्रोत्साहित करने हेतु साधुवाद दिया।

