Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हुआ आवागमन, ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर शुरू

हुआ आवागमन, ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर शुरू

faridabadnews24By faridabadnews24February 27, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : भार सहने की क्षमता की जांच (लोड टेस्टिग) के लिए बृहस्पतिवार को बंद की गई ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर की दिल्ली जाने वाली लेन शुक्रवार शाम पांच बजे आवागमन के लिए खोल दी गई। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास भी खोल दिया गया। इससे जाम से जूझ रहे शहरवासियों को राहत मिल गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिग का काम पूरा हो गया है। अब शनिवार को मेवला महाराजपुर अंडरपास की पलवल से दिल्ली वाली लेन पर लोड टेस्टिग होगी, उसे भी बंद किया जाएगा। लोड टेस्टिग के दौरान लोग मेवला महाराजपुर अंडरपास के नीचे से नहीं निकल सकेंगे। उन्हें एनएचपीसी चौक से यू-टर्न लेकर दूसरी तरफ आना होगा। शुक्रवार को भी रेंग-रेंगकर चले वाहन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे बिना किसी पूर्व सूचना के ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर की पलवल से दिल्ली वाली लेन बंद की गई थी। नीचे से फ्लाईओवर क्रास करने पर भी पाबंदी लगाई गई। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास भी बंद कर दिया गया। इससे हाईवे पर अजरोंदा तक जाम की स्थिति बन गई थी। एनआइटी क्षेत्र में भी जाम लगा था। दैनिक जागरण ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अपनी किरकिरी होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लोड टेस्टिग के काम में तेजी दिखाई और शुक्रवार शाम तक काम खत्म कर लेन खोल दी गई। इससे पहले दिन में राजमार्ग पर जाम लगा और वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। विपरीत दिशा से आने वालों के चालान काटे

कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें शुक्रवार को ओवरब्रिज और अंडरपास बंद होने की जानकारी नहीं थी, वहां जाकर पता चला तो लंबा चक्कर काटने से बचने के लिए वे वाहन मोड़कर विपरीत दिशा में चलने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो उन्हें समझाया कि विपरीत दिशा से ना चलें, इससे हादसा होने की आशंका है। जब वे नहीं माने तो उनके चालान किए गए। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिग का काम पूरा हो गया है। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए यह कार्य जल्दी पूरा कर लिया गया। अब मेवला महाराजपुर अंडरपास की टेस्टिग का काम होगा। उसे भी शनिवार शाम तक पूरा करने की कोशिश होगी।

faridabadnews faridabadnews24 Traffic commenced at Old Faridabad flyover
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.