Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पंकज सिंगला के निवास पर बोले देश की पुरानी से पुरानी बीमारियों का ईलाज गारंटी से किया जा रहा : धनखड़

पंकज सिंगला के निवास पर बोले देश की पुरानी से पुरानी बीमारियों का ईलाज गारंटी से किया जा रहा : धनखड़

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित निवास पर बीती रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आगमन पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विशेष रूप से तथा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी, मेहरचंद गहलौत मौजूद थे।

इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र की सरदारी व युवा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता अशोक गोयल, ब्रह्मप्रकाश गोयल, मुकेश गर्ग, करण सिंगला ने वैश्य-अग्रवाल समाज की ओर से प्रदेशाध्यक्ष श्री धनखड़ को महाराजा अग्रसेन की मूर्ति देकर सम्मान किया।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सिंगला के निवास पर उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसके लिए कहावत बन गई है कि मोदी है तो मुमकिन है। देश की पुरानी से पुरानी बीमारियों का ईलाज गारंटी से किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज उस टीम के सदस्य जो देश वासियों व देश का भला कर रही है। अब देखना यह है कि पंकज सिंगला की चाय में कितना दम है। चाय आर्गेनिक है या आसाम के बगानों की।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम जनता की सुनवाई होती है। यहां पर भाई भतीजावाद और जातवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है। आज हरियाणा का युवा प्रदेश में ही है बल्कि देश व विदेशों में अच्छा कार्य कर देश का नाम रोशन कर रहे है। श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज हरियाणा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में निरंतर निवेशकों का भरोसा जीत रहा है। श्री धनखड़ ने कहा कि किसानों को सुविधा देने के मामले में आज हरियाणा देश में नंबर वन पर है। वहीं केंद्र की किसानों के लिए लाई तीनों योजनाओं के बाद तो कोई हरियाणा का मुकाबला नहीं कर पाएगा। कृषि कानूनों में किसानों के लिए सही क्या है और भाजपा किस तरह उनके लिए सही नीतियां लेकर आई है, इस बारे में सत्य और तथ्य अभियान चला कर गांव-गांव तक जाएंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गोल्ड़ी अरोड़ा, सचिन ठाकुर, सचिन शर्मा, पंकज रामपाल, रवि (रिंकी), जगदीश मास्टर जी, डाल चंद गुप्ता, ब्रह्म प्रकाश गोयल, विनोद भाटी, दिनेश भाटिया पार्षद, बिजेन्द्र शर्मा पार्षद, छत्रपाल पार्षद, बलदेव वर्मा, मुकेश गर्ग, डॉ.सुरेन्द्र दत्ता, डॉ.विजेंद्र, एडवोकेट जितेन्द्र सिंगला, बल्लभगढ अग्रवाल सभा प्रधान, विमल खंडेलवाल प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, विजय मेहंदी वाले, खूब चंद मंगला, विजेंदर नेहरा, परवीन चौधरी, शिव वर्मा, गोल्डी बरेजा, एडवोकेट एनके अग्रवाल, अशोक गोयल, पुनीता झा जिला सचिव , मुकेश अग्रवाल जिला सचिव , हरवीर चपराना , मेहर सिंह चपराना, कार्तिक वशिष्ठ, सुरेंद्र नटनगर, मनीष यादव, लक्ष्य शर्मा, कुलदीप गुप्ता, मनीष कुमार, योगेश तेवतिया, कुशल ठाकुर , अजीत नंबरदार , सचिन शर्मा मंडल अध्यक्ष फरीदाबाद, हरिंदर जिला सचिव, वीरपाल चंदीला सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Pankaj Singla's residence said that chronic diseases of the country are being treated with guarantee: Dhankhar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.