फरीदाबाद : वीर भारत ट्रस्ट द्वारा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी के सौजन्य से गांव बड़ौली में रक्तदान शिविर लगाया गया। गांव के लोगों ने खूब सहयोग दिया। पहली बार बड़ौली गांव फरीदाबाद में यह शिविर लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा जी रहे।
उन्होंने गांव में इस शिविर को लगाने के लिए वीर भारत ट्रस्ट को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके साथ आए वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन और अशोक शर्मा ने भी इस कैम्प की सराहना की। इसमें मुख्य रूप से रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी के प्रेसिडेंट डॉ हेमंत अत्रि रोटरी क्लब फरीदाबाद सिटी के मेंबर प्रेम प्रसिचा उपस्थित थे। सुमित, अशोक चंदेला, रजत, नरेश सरपंच, देवेंद्र, मोनू, राहुल बैंसला, मनोज, सुनील कुमार दिनेश जितेंद्र संडीला मनीष सुबह सुभाष प्रवीण हेमराज तिलक राज आदि मुख्य रूप से योगदान। प्रसिद्ध कवि धर्मवीर शर्मा कवि सुनील भट्ट महिला जागृति मंच से अंबिका शर्मा नीलम चौधरी, प्रीता अहूजा, अलका, आदि मौजूद रहे। वीर भारत ट्रस्ट की चेयर पर्सन संगीता नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वीर भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने इस महान कार्य में सभी को आगे आने के लिए प्रेरित किया। महासचिव शूरवीर सिंह नेगी, सह सचिव सुनीता रावत, कोषाध्यक्ष पूनम रावत, मार्केटिंग हेड सरिता रावत, चीफ एडवाइजर सुनंदा सोनी, विशिष्ट सलाहकार उदित नारायण बैंसला, लोकेश शर्मा, ओमिन्दर चंदीला सभी ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
