फरीदाबाद : यज्ञ में ग्राम साहुपुरा से अवतार सारंग (जिला पार्षद),मास्टर सतबीर जी,अर्जुन सिंह जी,सतबीर कालीरामण जी,अतर सिंह जी और नारायण सिंह ठाकुर आदि की विशेष उपस्तिथि रही। गौशाला को बीमार घायल गौवंश के उपचार हेतू SPCA फरीदाबाद द्वारा कोई दवाई/चिकित्सा उपकरण इत्यादि की मदद नही मिलने बात सुनकर समाजसेवी श्री राजेन्द्र धनखड़ जी ने बेसहारा,बीमार गौवंश के हितार्थ उपचार हेतू दवाइयां गौशाला को भेंट की। जीव चिकित्सा में सहायता हेतू SPCA फरीदाबाद को AWBI द्वारा भी पत्र लिख कर गौशाला, ऊँचा गावँ को चिकित्सा/दवाइयों की मदद की प्रार्थना की गई थी। समस्त ग्रामवासी साहुपुरा की और से एक ट्रॉली हरा चारा गौशाला गौग्रास हेतू भेंट किया गया। मुख्य यज्ञकर्ता डॉ प्रवीण शर्मा व श्री रूपेश यादव (मुख्य गौसेवक) ने गौशाला में पधारे गौभक्तों और अतिथियों का स्वागत किया व प्रसाद वितरित कर गौसेवा में सहयोगी बने रहने को निवेदन किया गया।

