नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिले की टीम द्वारा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किए जाने को लेकर एक आकस्मिक बैठक शिविर उपरांत सुनंदा भट्ट अध्यक्ष केसरियाभारत के निवास पर आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पाण्डे के मार्गदर्शन मे आगामी कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण कार्ययोजना पर विचार कर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच और केसरियाभारत के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजन करने का निर्णय हुआ।
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष अरूणा दुबे ने कार्यक्रम स्थल और कार्यक्रम के आयव्यय के संदर्भ में महत्वपूर्ण सुझाव दिए महामंत्री नीरा बुधोलिया ने पूरे सप्ताह महिला दिवस मनाने पर रूप रेखा बनाई। उपाध्यक्ष द्वय शालिनी दुबे ने नारी सशक्तिकरण, यौन शोषण, बेटी बचाओ पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करने का महत्वपूर्ण सुझाव पेश किया।बैठक मे नरसिंह पुर नगर की सेवाभावी शासकीय और अशासकीय महिला चिकित्सको को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया इसकी रूपरेखा महामंत्री नंदिता चौबे ने प्रस्तुत की। सहसचिव सपना शर्मा, कविता दुबे, सोनल दुबे ने एक जुट होकर दोनो संगठन की महिलाओ से आग्रह किया कि तन मन और धन से अपने अपने कर्तव्य का पालन कर महिलाओ के द्वारा महिलाओ के लिए आयोजित “नारी सम्मान समारोह “को सफल बनाये।
