केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश की टीम के सँयुक्त तत्वाधान में नरसिंहपुर में चल रहे एक्यूप्रेशर, सुजोक एवम वाइब्रेशन थेरेपी शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह शिविर 1 मार्च से 6 मार्च तक रहेगा।जिसमे प्रतिदिन सदस्यों द्वारा सक्रिय सहयोग दिया जाएगा। आज के इस अभियान में श्रीमती विवेक पांडे जी, सुनन्दा भट्ट जी, शालिनि दुबे जी, नीना बुधौलिया जी, कविता दुबे जी, सपना शर्मा जी, शालू भाटिया जी, मंजू गुप्ता जी, सविता महोबिया जी एवम कमलेश महाजन जी की उपस्थिति सराहनीय रही।

