Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टिकरी बॉर्डर गैंगरेप : युवती का फोन पुलिस को सौंपने से पहले पिता लापता, पीड़िता का मोबाइल है अहम सबूत

टिकरी बॉर्डर गैंगरेप : युवती का फोन पुलिस को सौंपने से पहले पिता लापता, पीड़िता का मोबाइल है अहम सबूत

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2021No Comments2 Mins Read

टिकरी बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के टेंट में पश्चिम बंगाल की युवती से गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। गैंगरेप पीड़िता के पिता पुलिस को बुधवार को अहम सबूत सौंपने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही संदिग्ध परिस्थिति में वह लापता हो गए।

पुलिस के पास उनकी लोकेशन नहीं है। पुलिस के अनुसार केस में सबसे अहम सबूत युवती का मोबाइल फोन उसके पिता के पास ही है। लेकिन बुधवार सुबह के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि बुधवार को कुछ लोगों की फोन पर पीड़िता के पिता से बातचीत हुई थी। इसमें उन्होंने कहा कि वह धरना स्थल पर नहीं हैं। वह किसी सुरक्षित जगह पर हैं।

इसके बाद से पीड़िता के पिता का फोन बंद आ रहा है। पुलिस टीम युवती के पिता की लोकेशन पता करने में जुटी है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रभारी डीएसपी पवन वत्स ने बताया कि पीड़िता के पिता के गायब होने पर हैरानी है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद युवती का मोबाइल उनसे बार-बार मांगा, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बना गए। गैंगरेप की शिकार युवती की 30 अप्रैल को बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। उसकी मौत को कोविड-19 से हुई माना गया था। उसी दिन अस्पताल प्रबंधन ने युवती का सामान व मोबाइल उसके पिता को सौंप दिया था।

युवती के मोबाइल में आरोपियों के साथ हुई चैटिंग मौजूद है

11 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में मिलने के बाद युवती आरोपियों से मोबाइल फोन से संपर्क में थी। इसके बाद 12 अप्रैल को ट्रेन में छेड़छाड़ की घटना व अन्य बातों के बारे में उसने अपने पिता को फोन पर ही जानकारी दी। आरोपियों के साथ हुई युवती की चैट मोबाइल में है। वहीं, जब युवती को आरोपी कहीं लेकर जा रहे थे, तो संयुक्त मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव से भी बातचीत का रिकॉर्ड इसी फोन में है। पुलिस आरोपियों की व युवती की लोकेशन एक साबित करने के लिए फोन को अहम कड़ी मान रही है।

पीड़िता के पिता कहां, जुटाई जा रही जानकारी: डीएसपी

पीड़िता के मोबाइल को खंगालने के बाद इस केस में काफी सहायता मिलती। अब पीड़िता के पिता कहां हैं, इसकी जानाकरी जुटा रहे हैं। उन्हें तलाश कर पीड़िता का मोबाइल लिया जाएगा, ताकि प्राप्त जानकारियों के आधार पर जांच को और तेज किया जा सके।

faridabadnews faridabadnews24 Tickery Border Gang Rape: Father's phone missing before handing over girl's phone to police victim's mobile is important evidence
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.