Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब सरकार पर भडकीं टिस्का चोपड़ा, देखे क्या बोली

अब सरकार पर भडकीं टिस्का चोपड़ा, देखे क्या बोली

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2021No Comments2 Mins Read

  कोरोना महामारी के बीच लोगों को इलाज की कमी से लेकर आर्थिक तंगी का सामना करते हुए देख बॉलीवुड स्टार्स का सरकार पर गुस्सा फूट रहा है। वह इस सब के लिए सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। वहीं अब ‘तारे जमीन पर’ फेम एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने भी कोरोना काल में मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

 

टिस्का ने कहा कि हम समझते हैं कि ये एक जिंदगी है, लोग एक-एक जिंदगी बचाने के लिए रो रहे हैं। अगर मैं उनके लिए कुछ न करूं तो मुझे नहीं लगता कि रात को चैन से सो पाऊंगी। मेरी अंतरात्मा मुझे मार डालेगी। शासन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह शासन की शर्मनाक उपेक्षा है और मुझे लगता है कि हम सभी बहुत गहराई से इसे महसूस करते हैं। इसके बावजूद अगर हर एक व्यक्ति कदम बढ़ाता है और अपने आसपास के दो-तीन लोगों की मदद करता है, तो समस्या को कम किया जा सकता है। पिछले साल तो ट्रेलर था। इस साल मुख्य फिल्म है और यह एक डरावनी फिल्म है।

टिस्का ने आगे कहा कि उन्हें अप्रैल के मध्य में पहली मदद की गुहार मिली थी। उसके बाद यह सिलसिला जारी रहा और मामले अधिक बढ़ते गए। मैंने यह कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया कि अगर किसी को किसी भी चीज की जरूरत हो तो वे मुझे बता दें और उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की। बहुत से लोग जिन्हें ऑक्सीजन या प्लाज्मा या अस्पताल के बिस्तर की जरूरत थी, वे बाहर पहुंचने लगे और हमने देना शुरू कर दिया।’

उन्होंने बताया कि प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली और मुंबई में हमारा ग्रुप है। हम जिन्हें भी जानते हैं उन तक पहुंच रहे हैं। यहां तक कि हम दक्षिण भारत तक पहुंच रहे हैं। बता दें, टिस्का चोपड़ा कोरोना काल के बीच अ सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक अपनी मदद पहुंचा रही हैं। वह जरूरतमंदों के लिए दवाइयों से लेकर अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन और प्लाज्मा का प्रबंध करवा रही हैं।

faridabadnews faridabadnews24 Now Tisca Chopra rages on the government see what she said
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.