फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने जिला प्रशासन की मदद करने के लिए आगे आए हैं। 5वीं हरियाणा बटालियन के एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को मरीजाें की मदद की जिम्मेदारी दी है। उन्हें आर्मी की तरह कॉमवेट कैंपेन अभियान चलाकर मदद करने का आदेश दिया है।
महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. राजेंदर कुमार ने बताया की अमित कुमार और सूबेदार राजेश कुमार की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स को कोरोना संक्रमित की मदद के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान कैडेट्स को रोजाना 40 कोरोना मरीजों के फोन नंबर दिए जा रहे हैं। कैडेट्स उन कोरोना मरीजों के फ़ोन नंबर पर सम्पर्क करके उनकी मनस्थिति जानने एवं उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अगर किसी को कोई समस्या या किसी प्रकार की मदद की जरूरत है तो इस स्थिति में जिला प्रशासन को तत्काल सूचना दी जाती है। ताकि समय पर संक्रमितों को ऑक्सीजन, एम्बुलेंस सुविधा, दवाई और बेड की व्यवस्था आदि कराई जा सके।
