Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बॉलीवुड निर्देशक शेखर कपूर और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति का एक कानूनी मामला सामने आया

बॉलीवुड निर्देशक शेखर कपूर और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति का एक कानूनी मामला सामने आया

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2020Updated:March 5, 2020No Comments3 Mins Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कुछ वक्त में कई रिश्तों के टूटने की खबरें आई हैं। कुछ सेलेब्स के मामले कोर्ट-कचहरी में चल रहे हैं तो कुछ अलग हो चुके हैं। इसी बीच एक और ऐसा मामला सामने आया है जो कानूनी पचड़ों में फंस गया है। ये मामला है बॉलीवुड निर्देशक शेखर कपूर और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति का।

दोनों के बीच तलाक 2006 में ही हो गया था, लेकिन शेखर की प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद 14 साल बाद शुरू हुआ है। हालांकि, ये विवाद भी पुराना ही है, लेकिन इसने कानूनी रूप अब लिया है। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, सुचित्रा कृष्णमूर्ति को पिछले सप्ताह फैमिली कोर्ट के बाहर रोते हुए देखा गया था। सुचित्रा ने अपने एक्स हसबैंड के खिलाफ प्रॉपर्टी का केस फाइल किया है। स्पॉटब्वॉय की मानें तो सुचित्रा ने अपनी बेटी कावेरी के लिए शेखर की संपत्ति पर दावा ठोका है। सुचित्रा ने दावा किया है कि उनकी इस प्रॉपर्टी पर अभिनेता कबीर बेदी ने कब्जा किया है।

खबरों के अनुसार, सुचित्रा का कहना है कि शेखर की ये प्रॉपर्टी उनकी बेटी कावेरी की है। जिसका इस्तेमाल कबीर बेदी कर रहे हैं। ऐसे में सुचित्रा के पास केस फाइल करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। सुचित्रा के दोस्त ने स्पॉटब्वॉय को बताया, ‘कबीर बेदी जिस फ्लैट में रह रहे हैं वो एक ही ऐसी प्रॉपर्टी है जिस पर विवाद चल रहा है।’ उनके दोस्त ने कहा, ‘भगवान ना करे, अगर सुचित्रा को कुछ हो गया तो उनकी बेटी कावेरी उन लोगों से कैसे लड़ाई करेगी जो पहले से ही घर में रह रहे हैं और जिन्हें शेखर कपूर का सपोर्ट भी मिल रहा है।’

मालूम हो कि स्पॉटब्वॉय को सुचित्रा ने कुछ सालों पहले भी एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा था कि उनके फ्लैट से कबीर बेदी और उनकी वाइफ निकलने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा था पता नहीं इन दोनों ने शेखर पर क्या जादू कर रखा है। सुचित्रा के इस बयान पर कबीर बेदी ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था उनके पास इस फ्लैट में रहने का एग्रीमेंट है। वे इस फ्लैट में किराए से रह रहे हैं, उनके पास कानूनी कागजात भी हैं। गौरतलब हो कि सन् 1997 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा ने शेखर कपूर से शादी की थी, लेकिन शादी के महज 9 साल के अंदर दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने 2006 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद दोनों ने शादी नहीं की। सुचित्रा शेखर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले शेखर ने मेधा जलोटा से शादी की थी।

A legal case has surfaced of Bollywood director Shekhar Kapoor and his ex-wife Suchitra Krishnamurthy faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026

The 50 winner: फैसल शेख को देंगे मात, क्या शिव ठाकरे जीतेंगे ‘द फिफ्टी’? यूजर्स ने बताया विनर

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.