Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 21 जून : आज परछाई भी छोड़ जाएगी आपका साथ, जानिए क्या है वजह

21 जून : आज परछाई भी छोड़ जाएगी आपका साथ, जानिए क्या है वजह

faridabadnews24By faridabadnews24June 21, 2021No Comments3 Mins Read

साल में 365 दिन होते हैं लेकिन कभी भी कोई दिन एक जैसा नहीं होता। कभी दिन बड़े होते हैं तो कभी राते बड़ी होती है व कभी दिन और रात बराबर होते हैं। समय और दिन-रात का यह चक्र सालभर ऐसे ही चलता रहता है। वहीं 21 जून साल का सबसे खास दिन है। आज के दिन इंसान की परछाई भी उसका साथ छोड़ देती है। अब कहेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। इतना ही नहीं आज साल का सबसे लंबा दिन भी है। यहां आपको बता दें कि खगोल शास्त्रियों के मुताबिक, सूर्य उत्तरी गोलार्ध से चलकर भारत के बीच से पार होने वाली कर्क रेखा में आ जाता है। जिस कारण इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर ज्यादा समय के लिए पड़ती हैं। इस दिन सूर्य की रोशनी धरती पर तकरीबन 15 से 16 घंटे तक पड़ती है, इसलिए 21 जून को साल का सबसा लंबा दिन कहा जाता है। इस घटना को समर सोल्स्टिस (Summer Solstice) कहा जाता है। 20 से 23 जून के बीच समर सोल्स्टिस यानी ग्रीष्म संक्रांति मनाई जाती है।

इसलिए गायब होती है परछाई

परछाई गायब होने पर बात करें तो जब सूर्य ठीक कर्क रेखा के ऊपर होता है तब परछाई कुछ पल के लिए गायब हो जाती है। हालांकि कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। संक्रांति यानि सोल्स्टिस एक खगोलीय घटना है जो कि साल में दो बार होती है। एक बार गर्मी के मौसम में जब सूर्य को नॉर्थ या साउथ पोल से देखा जाता है तब साल का सबसे लंबा दिन दर्ज किया जाता है। वहीं, दूसरी खगोलीय घटना 22 दिसंबर को होती है। इस दिन साल का सबसे छोटा दिन होता है और रात सबसे लंबी होती है। इस दिन सूर्य की किरण पृथ्वी पर बहुत कम समय के लिए रहती हैं। ये ही साल के वो दो दिन होते हैं जब दिन और रात की अवधि में काफी अंतर देखा जाता है।

जब दिन-रात होते हैं बराबर

साल में दो दिन ऐसे आते हैं जब दिन और रात बराबर होती है। 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं। 23 सितंबर को होने वाली खगोलीय घटना में सूर्य उत्तर गोलार्ध से दक्षिण गोलार्ध में प्रवेश के साथ उसकी किरणे तिरछी होने के कारण उत्तरी गोलार्ध में मौसम में सर्दभरी रातें महसूस होने लगती है। इस लिहाज से सायन सूर्य के तुला राशि में प्रवेश होने पर 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होंगे। इस दिन बारह घंटे का दिन और बारह घंटे की रात होगी। सूर्योदय और सूर्यास्त भी एक ही समय होगा।

faridabadnews faridabadnews24 June 21: Today even the shadow will leave your side know what is the reason
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.