फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] शहर के विकास का प्रतीक फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) का आधिकारिक लोगो प्राधिकरण के सीईओ सुधीर राजपाल ने लांच किया। अब इसे भविष्य में एफएमडीए के सभी कार्यों में प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान प्राधिकरण की एडिशनल सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल व ज्वाइंट सीईओ भूपेंद्र सिंह सहित प्राधिकरण के सभी अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान एफएमडीए के सीईओ राजपाल ने बताया कि यह लोगो राहुल शाक्य व रॉकी भड़ाना की ओर से भेजे गए दो अलग-अलग लोगो को मिलाकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया प्राधिकरण का लोगो तैयार करने के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां मांगी गई थीं।
