Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चौटाला के गढ़ में भाजपा ने बड़ी रैली कर दिखाई ताकत देखिये,

चौटाला के गढ़ में भाजपा ने बड़ी रैली कर दिखाई ताकत देखिये,

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2020No Comments4 Mins Read

सिरसा के खारियां में आज बीजेपी की तरफ से आयोजित प्रगति रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिरकत की। इस मौके पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अब हरियाणा में सब कुछ बदल गया है, पहले यहां पर नेता प्रगति करते थे लेकिन अब यहां पर जनता और विकास प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में अब हरियाणा प्रगति और उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में कई दलों की कई सालों से सरकारें चलती आ रही है, लेकिन ऐसी प्रगति कभी नहीं हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा आम आदमी के विकास की बात कहती है जबकि दूसरे दल अपना स्वार्थ देखते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा कभी गर्भपात और लिंगानुपात में बदनाम था, लेकिन आज इस बदनामी के दाग धुल गए हैं।

उन्‍होंने कहा कि गांव ,किसान ,गरीब ,वंचित, दलित को मुख्यधारा में शामिल किया जाए यही हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के कार्य किए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने हरियाणा को भी मुख्यधारा में आगे लाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस विकास के नाम पर राजनीति करती थी। इस अवसर पर खारिया गांव की नेशनल खेलने वाली 18 लड़कियों को मुख्यमंत्री मनोहरलाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ने सम्मानित किया

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार हरियाणा के दौरे पर आए हैं मैं उनका स्वागत करता हूं। उन्‍होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। मनोहरलाल ने कहा कि सिरसा जिले में विधानसभा चुनाव में दो सीटें कांग्रेस को मिली हैं। जो नहीं मिली वह मान लेते हैं कि हमें ही मिली हैं। मैंने चौधरी रणजीत सिंह को चुनाव परिणाम से पहले बधाई दे दी थी। इन्होंने भी उसी टेलीफोन पर कहा था कि मनोहर लाल जी मैं आपके साथ खड़ा हूं। सबसे पहले समर्थन देने वालों में चौधरी रणजीत सिंह थे चुनावी खाते में भले ही वह इंडिपेंडेंट विधायक माने जाएंगे लेकिन मैं उन्हें अपने से अलग नहीं मानता।

मनोहरलाल ने कहा कि विकास के मामले में हमने प्रदेश वर्ग में भेदभाव नहीं किया। हरियाणा के हर कोने में पहुंचकर विकास कार्य करवाए हैं। दूसरे कार्यकाल में भी हमने विकास कार्य शुरू कर दिए है। पिछली बार में मुख्यमंत्री था खजाने की चाबी मेरे और साथी के पास थी । इस बार भाइयों खजाने की चाबी मैंने अपने पास रख ली है। पहली बार बजट बनाते समय जनता के प्रतिनिधियों से उनका पक्ष जाना। दो महीने मंथन के बाद समंदर में से जिस तरह अमृत निकलता है उस तरह हमारा बजट निकल कर आया।

उन्‍होंने रणजीत चौटाला द्वारा दिए गए मांगपत्र की चर्चा करते हुए कहा कि आज के मांग पत्र में 12 सड़कें आई हैं इसके अलावा विधानसभा की कोई भी सड़क हो वो तीन साल में बन जाएंगे। मंडी की सड़कें और मंडी भी तीन साल में बन जाएगी। आप मंडियों के लिए जगह का प्रबंध कर दो मंडिया बनवा दी जाएंगी। अब तो प्राइवेट मंडियों के लिए भी बिल पास कर दिया है। आढ़ती और किसान मिलकर भी मंडी बना सकता है। मंडियों का दायरा भी खत्म कर देंगे किसी गांव का किसान किसी मंडी में जाए।

मुख्यमंत्री बोले हरियाणा में नौ लाख घरों में गैस सिलेंडर पहुंचाया है। उन्‍होंने पंडाल में उपस्थित महिलाओं से कहा कि जिनके घरों में गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा है वे जनसभा के बाद अपने नाम दर्ज करवा दें, अगले 48 घंटों में सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जिन्हें सिलेंडर नहीं मिले हुए चौधरी रणजीत सिंह के घर से सिलेंडर ले लेना। उन्‍होंने घरेलू गैस सिलेंडर दिलवाने के लिए डीसी से दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाने को कहा।

उन्‍होंने कहा कि 2016 में सफेद मक्खी से खराब हुए नरमें का सबसे ज्यादा मुआवजा दिया गया है। पर्ची खर्ची का सिस्टम खत्म कर दिया। अब पढ़ने वाला विद्यार्थियों की लोन की गारंटी भी सरकार लेगी। मुख्यमंत्री ने रणजीत चौटाला द्वारा दी गई 215 करोड रुपये के विकास कार्यों की सभी मांगों को स्वीकार करने का ऐलान किया।

इससे पहले रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने इतना सम्‍मान मुझे 50 साल में नहीं दिया जितना भाजपा ने पिछले तीन महीनों में दिया है। कांग्रेस अब खत्म होने की कगार पर है। लिस राज्‍य में कांग्रेस दो बार सत्‍ता में नहीं आई वहां खत्म है। उन्‍होंने कहा, चौधरी देवीलाल का बेटा हूं। जबान दे दी है कि मनोहर लाल के साथ रहूंगा तो हमेशा रहूंगा। चौधरी रणजीत सिंह ने क्षेत्र की मांगों संबंधी मांग पत्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपा।

BJP held a big rally in the stronghold of Chautala faridabadnews24 see the strength
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.