Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा के बड़े गांवों के लिए खुशखबरी

हरियाणा के बड़े गांवों के लिए खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2020No Comments4 Mins Read

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के दस हजार आबादी वाले गांवों में सीवरेज की व्यवस्था करवाई जायेगी। इस कार्य के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है।  डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी जींद के स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि यह कार्य तालाब विकास परियोजना के तहत पूरा करवाया जायेगा। गन्दे पानी का स्थाई प्रबंध हो सके, इसके लिए सीवरेज सिस्टम को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाटों से जोड़ा जायेगा। इससे एक तरफ जहां गन्दे पानी का समाधान होगा वहीं पानी का शुद्धीकरण कर किसानों को फसलों के लिए सिंचाई पानी भी प्राप्त हो जायेगा। उन्होंने पंचायती राज विभाग तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चालू माह में गांवों के प्रस्ताव तैयार कर लें ताकि अप्रैल माह में इन विकास परियोजनाओं पर शीघ्र अतिशिघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जींद में एक ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया जाना है, अगर कोई ग्राम पंचायत 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करवा दे तो वहां इस विकास परियोजना को स्थापित करवा दिया जायेगा। इस परियोजना के लिए कुल 150 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी, जिसमें से 50 एकड़ जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहण करवाई जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस परियोजना के लिए जगह तलाशने का काम जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जींद में बनने वाले मैडिकल कॉलेज के सम्बन्ध में बताया कि इस विकास परियोजना पर भी जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। डीएनआईटी तैयार हो चुकी है। आगामी 15-20 दिनों में मैडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर टैंडर भी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट  नगर व मैडिकल कॉलेज बनने से जींद जिला के विकास की रफ्तार दौगुणी हो जायेगी। लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होगें।

उप-मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिला के बड़े- बड़े गांवों की सूची तैयार करें ताकि इन गांवों के स्कूलों में पहली कक्षा से ही इंग्लिश मीडियम शुरू करवाया जा सके। साथ ही उन्होंने प्ले स्कूल खोलने के लिए भी गांवों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन सूचियों में घोषित महाग्रामों व चार हजार से अधिक मतदाताओं वाले गांवों को अवश्य शामिल करें। उन्होंने कहा कि उचाना हलके के कई गांवों में पीने के पानी की काफी समस्या है, इसलिए इन गांवों में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने अहिरका गांव जाने वाली सड़क का निर्माण करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उचाना हलके में इंडोर स्टेडियम बनवाया जायेगा। इस स्टेडियम के निर्माण के सम्बन्धित अधिकारी तुरंत जमीन तलाशने का काम पूर्ण करें। इस स्टेडियम के बनने से हलके के युवाओं को काफी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सड़कों पर दुर्घटना सम्भावित स्थलों पर रिफ्लैक्टर लगवाने का काम तुरंत पूरा करें।

उप-मुख्यमंत्री ने भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को जींद शहर में ऑप्टिकल फाईबर बिछाने व सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य तुरंत शुरू करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पेंगा गांव में बनने वाली आई टी आई का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए बैठक में ही ऊंच अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने जिला वन अधिकारी से कहा कि वे इको क्लब स्थापित करवाकर पंचायत विभाग के साथ मिलकर पंचायती जमीनों पर अधिकाधिक पौधा रोपण करवायें। वन अधिकारी ने उप-मुख्यमंत्री को बताया कि जो ग्राम पंचायत दस एकड़ जमीन उपलब्ध करवायेगी वहां विभाग द्वारा बाग भी लगवाया जायेगा। डिप्टी सीएम ने उचाना में सदर व सीटी थाना अलग- अलग स्थापित करवाने पर भी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस सम्बन्ध में सम्भावना तलाशने का काम करें।

इस बैठक में जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा,  डीआईजी अश्विन शैणवी, एडीसी डॉ. सत्येन्द्र दुहन, जींद के एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मंदीप कुमार, उचाना के एसडीएम राजेश कोथ, नरवाना के एसडीएम जयदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह, जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरान्त उपमुख्यमंत्री स्थानीय जाट धर्मशाला में पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मार्च को पानीपत जिले के इसराना की अनाज मण्डी में जेजेपी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाया जायेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जन्मदिवस कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, जुलाना के विधायक अमरजीत ढाण्डा, पूर्व विधायक पिरथी नम्बरदार,  जोरा सिंह डूमरखां, बिटु नैन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

faridabadnews24 Good news for big villages of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.