Self Add

सोने की कीमत में आई जबरदस्त गिरावट

 सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में शुक्रवार को 1,097 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस जबरदस्त गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 13 मार्च यानी शुक्रवार को 42,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, निवेशकों के दूसरे एसेट्स की तरफ रुख करने और रुपये में मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में 43,697 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में शुक्रवार को 1,574 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 44,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 45,704 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटी के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी 1,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है। पटेल के अनुसार रुपये में मजबूती के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें, तो सोना शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,584 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी गिरावट के साथ 15.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea