Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले

दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए बादल आखिरकार दोपहर बाद बरस पड़े। इस बीच कई इलाकों में बारिश के चलते घना अंधेरा छा गया है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है। बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने से जाम लगना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली इलाके में झमाझम बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं, इससे लोगों का सड़क पर पैदल चलना तक दूभर हो रहा है।

इससे पहले शुक्रवार शाम को और फिर रात को हुई बारिश से सड़कों पर पहले से ही पानी भरा हुई था और फिर शनिवार को दोपहर हुई बारिश के चलते जाम लगने लगा है।

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को एक बार फिर मौसम बदल गया। देर शाम के बाद रात को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, रविवार से मौसम में तेजी से बदलाव होगा और गर्मी में इजाफा हो सकता है।

अधिकतम तापमान में हुआ इजाफा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम बताया रहा है।

रविवार से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम बदलने लगेगा। अनुमान है कि 18-19 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं दिन में धूप खिलने से गर्म हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव आएगा और मार्च के आखिर तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जबकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक यह 35 डिग्री पार हो जाएगा। अप्रैल में ही यह 40 डिग्री सेल्सियस तक भी छू सकता है।

अप्रैल में तापमान में होगी तेजी से बढ़ोतरी

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि आमतौर पर सर्दी, खांसी, जुकाम इत्यादि फ्लू तापमान बढ़ने के साथ खत्म हो जाते हैं। लेकिन कोरोना को लेकर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। अलबत्ता, दो सप्ताह की देरी के कारण अबकी बार गर्मी कुछ दिन आगे बढ़ गई है। उम्मीद है कि अप्रैल में गर्मी और तापमान दोनों ही अपने रंग में आ जाएंगे।

बताया जा रहा है कि इस साल गर्मी के मौसम में तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। मई महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

faridabadnews24 Heavy rain fell in Delhi with heavy rain
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.