
मुल्क में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में अनलॉकिंग की जा रही है। हालाकि सरकारें तीसरी लहर की तैयारियां भी पुरज़ोर तरीके से कर रही हैं। कर्नाटक में भी कोरोना पाबंदियां लागू हैं। इन सबके बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में नाइट कर्फ्यू (Bengaluru Night Curfew) को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर ने नाइट कर्फ्यू समेत कोरोना प्रतिबंधों को 11 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। बता दें कि बेंगलुरु में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होता है।
आपको बता दें भारत में एक दिन में कोरोना के 26,041 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की तादाद बढ़कर 3,36,78,786 हो गई. वहीं, एक्टिव मरीजों की तादाद कम होकर 2,99,620 हुई, जो 191 दिन में सबसे कम संख्या है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वायरस से 276 और लोगों की मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,47,194 हो गई।
Source News : zeenews
