परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चंडीगढ़ से फरीदाबाद ,बल्लभगढ़ के लिए मर्सिडीज वोल्वो बस को दिखाई हरी झंडी
चंडीगढ़ ; परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आईएसबीटी सेक्टर 17 चंडीगढ़ से दो मर्सिडीज वॉल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इनमें से एक वॉल्वो चंडीगढ़ से बलभगढ़ जबकि दूसरी चंडीगढ़ से दिल्ली रूट पर चलेगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ इस मौके पर फरीदाबाद NIT से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा भी मौजूद। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि रोड़वेज के बेड़े में 18 वॉल्वो शामिल की गई है। श्री शर्मा ने कहा जरूरत के मुताबिक़ जल्द वॉल्वो के बेड़े को बढ़ाया जाएगा। मूलचंद ने कहा विभाग के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की मेहनत से रोडवेज की एक अलग पहचान है।
परिवहन मंत्री मूलचंद ने कहा बलभगढ़ मेरी विधानसभा है इसलिए वॉल्वो नही चलाई बल्कि ये ट्रांसपोर्ट क्षेत्र है। औद्योगिक नगर के लिहाजा से फरीदाबाद से आगे बलभगढ़ तक चलेगी वॉल्वो। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सरकार और परिवहन मंत्री का धन्यवाद किया। नीरज शर्मा ने कहा बलभगढ़ एक ऐसी जगह जहां मेट्रो ,बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन एक जगह है। यह बस चंडीगढ़ से शाम को 5:15 बजे बल्लभगढ़ के लिए चलेगी जो कि रात के करीब 11:00 बजे बल्लभगढ़ पहुंचेगी। उसके बाद सुबह 5:00 बजे यह बस फिर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। इस से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल लोगो को लाभ पहुँचेगा।