Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: आक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ी दूसरी लहर के बाद 35.725 मीट्रिक टन

फरीदाबाद: आक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ी दूसरी लहर के बाद 35.725 मीट्रिक टन

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

फरीदाबाद : कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की आहट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रतिदिन निजी अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि दूसरी लहर की तरह इस बार कोरोना संक्रमितों को आक्सीजन की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले के नागरिक अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों सहित 23 निजी अस्पतालों में विभिन्न क्षमताओं वाले आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।

जिले में इस समय 85.73 मीट्रिक टन आक्सीजन का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की वजह से कोरोना संक्रमितों को काफी परेशान होना पड़ा था। अधिकारियों को आशंका थी कि कोरोना संक्रमण नए वैरिएंट के रूप में दोबारा लौटकर आ सकता है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग एवं निजी अस्पताल प्रबंधकों ने दूसरी लहर के कमजोर होने के साथ तैयारियां शुरू कर दी थी और नागरिक अस्पताल व 10 स्वास्थ्य केंद्रों और 13 निजी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए थे कि 50 बेड से अधिक अस्पताल वालों को आक्सीजन प्लांट लगाना आवश्यक है। 55 मीट्रिक टन की थी मांग

पूरे साल आपके कदम चूमेंगी सफलताएं, नए साल से पहले जान लें ये बेहद जरूरी बातें

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रतिदिन 55 मीट्रिक टन आक्सीजन की आवश्यकता प्रतिदिन होती थी। जिले में आक्सीजन प्लांट लगने के बाद पिछली बार की तुलना में अब 35.725 मीट्रिक टन अतिरिक्त आक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा जिले में 43.56 मीट्रिक लिक्विड मेडिकल आक्सीजन की भी व्यवस्था है। आक्सीजन सिलेंडर की भी है पर्याप्त व्यवस्था

स्वास्थ्य अधिकारियों को दावा है कि जिले में आक्सीजन सिलेंडर की भी पर्याप्त व्यवस्था है। जिले में 2510 डी टाइप आक्सीजन सिलेंडर हैं। एक सिलेंडर में 46 लीटर आक्सीजन होती है, जबकि 1813 बी टाइप सिलेंडर हैं। इनमें 10 लीटर आक्सीजन होती है। वहीं 227 एक टाइप सिलेंडर हैं। इसमें 20 लीटर आक्सीजन होती है। इसके अलावा जिले में 1049 आक्सीजन कंसंट्रेटर भी हैं। इसमें करीब 21.5 मीट्रिक टन आक्सीजन का मुहैया कराई जा सकती है। हमारा प्रयास है कि आक्सीजन की कमी की वजह से किसी भी संक्रमित एवं तीमारदार को परेशान नहीं होना पड़े। कोरोना की दूसरी लहर में सिर्फ दो अस्पतालों में ही आक्सीजन प्लांट थे। अब इनकी संख्या बढ़कर अब 23 हो गई है।

-डा. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News Faridabad: Oxygen production capacity increased to 35.725 MT after second wave faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.