Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी हार गए जिंदगी की जंग: कुन्नूर नीलगिरि हेलीकाप्टर हादसा

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी हार गए जिंदगी की जंग: कुन्नूर नीलगिरि हेलीकाप्टर हादसा

faridabadnews24By faridabadnews24December 15, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। बीती 8 दिसंबर को क्रैश हुए एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर में वो एक मात्र जीवित बचे थे। उनका इलाज कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में चल रहा था, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

वायुसेना ने ट्वीट कर दी जानकारी

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बुधवार को जिंदगी की जंग को हार गए। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा कि यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज के दौरान आज निधन हो गया है। वो 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जीवित बचे थे। एयरफोर्स उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गर्व के साथ देश की सेवा की, उनके निधन की खबर से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति।

दवरिया, यूपी के रहने वाले थे वरुण सिंह

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे, लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना से कर्नल के पद से रिटायर हुए हैं। बचपन से ही उनकी परवरिश फौजी वातावरण में हुई, उनका छोटा भाई तनुज सिंह नव सेना में हैं। अपने पीछे वरुण सिंह पत्‍नी गीतांजली बेटे रिद रमन और बेटी आराध्या को छोड़ गए हैं, फिलहाल उनका परिवार भोपाल में रहता है।

रक्षा मंत्री ने दी थी हादसे की जानकारी

एमआई17 वी5 हैलीकाप्टर क्रैश हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को बताया था कि, 8 दिसंबर 2021 को दोपहर के वक्त भारतीय वायुसेना का एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर कुन्नूर के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 12 लोगों की मौत हो गई। जनरल बिपिन रावत वेलिंग्टन स्थित डिफेंस सर्विस स्टाफ कालेज के पूर्वनिर्धारित दौरे पर थे। वायुसेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से 11बजकर 48मिनट पर उड़ान भरी। इसे 12बजकर 15 मिनट पर वेलिंग्टन में लैंड करना था, लेकिन 12बजकर 08मिनट पर यह क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर, कर्नल हरजिंदर सिंह, लांस नायक विवेक कुमार, नायक गुरुसेवक सिंह , लांस नायक बी साई तेजा, नायक जितेंद्र कुमार, हवलदार सतपाल राई, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह, राणा प्रताप दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप का उसी दिन निधन हो गया था।

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Group Captain Varun Singh also lost the battle of life: Coonoor Nilgiri helicopter accident Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.